ताजा खबरें
July 27, 2026

Lok Sabha Election 2024: सात चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव, 19 अप्रैल से 1 जून तक मतदान; 4 जून को नतीजे

election 24

Assembly Elections 2024: आंध्र की 175, ओडिशा की 147, अरुणाचल की 60 और सिक्किम की 32 सीट, किस राज्य में कब होगी वोटिंग

loksabha elee

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा के लिए निर्वाचन आयोग (ईसी) ने चुनाव कार्यक्रम का एलान कर दिया है। इसके साथ ही देशभर में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई। Lok Sabha Election 2024: सात चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव, 19 अप्रैल से 1 जून तक मतदान; 4 जून को नतीजे चुनाव आयोग ने सात चरणों में चुनाव कराने का एलान किया। 19 अप्रैल से शुरू होने वाले लोकसभा चुनाव में आखिरी फेज की वोटिंग एक जून को होगी। वहीं 4 जून को नतीजे आएंगे। आयोग कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव कार्यक्रम और खाली हुई उपचुनाव की सीटों पर भी चुनावों का एलान किया है।  मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि 2024 पूरी दुनिया में चुनावों का साल है। पांच दर्जन से अधिक देशों में जनता वोट करने वाली है। 16 जून को 17वीं लोकसभा का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इसके साथ ही आंध्र प्रदेश विधानसभा, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्कम का कार्यकाल भी जून में समाप्त हो रहा है। जम्मू कश्मीर विधानसभा में भी चुनाव होने हैं। हर चुनाव एक नई परीक्षा है और असफलता कोई विकल्प नहीं है। 

सिक्कम और अरुणाचल प्रदेश में 2 जून को और ओडिशा में 24 जून को विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है। आंध्र प्रदेश 11 जून को कार्यकाल समाप्त हो रहा है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि आंध्र प्रदेश और ओडिशा में विधानसभा चुनाव 13 मई को होगा। 19 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में मतदान होगा। वोटों की गिनती 4 जून को होगी। बता दें कि ओडिशा की 147, सिक्किम की 32, अरुणाचल प्रदेश की 60 और आंध्र प्रदेश की 175 विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि 85 वर्ष से अधिक उम्र के जितने भी मतदाता हैं उनके घर जाकर मतदान करवाया जाएगा। इस बार देश में पहली बार ये व्यवस्था एक साथ लागू होगी कि जो 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता हैं और जिन्हें 40% से अधिक की विकलांगता है, उनके पास हम फॉर्म पहुंचाएंगे अगर वो मतदान का ये विकल्प चुनते हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि हमारे पास 1.8 करोड़ पहली बार मतदाता हैं और 20-29 वर्ष की आयु के बीच 19.47 करोड़ मतदाता हैं।  

Also Read

पोखरण में तोपों, टैंकों और लड़ाकू जहाजों की ललकार

स्वर्णिम मुंबई न्यूज़लेटर 👋

हमारी डिजिटल पत्रिका और नई कहानियों की जानकारी सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

हम स्पैम नहीं करते! अधिक जानकारी के लिए हमारी प्राइवेसी पॉलिसी पढ़ें।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Monsoon Eye Care Tips अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर तो हो गया… लेकिन हालात अब भी तनावपूर्ण हैं। “अक्षय तृतीया का असली मतलब—जो कभी खत्म न हो!” समुद्र की गहराई वहीं छिपी हैं ऐसी मछलियाँ महिलाओं के चेहरे के ये तिल खोल देते हैं किस्मत के दरवाजे!