मानसून में इंफेक्शन से बचाव के उपाय

बार-बार आंखें न छुएं

मानसून में हाथों में बैक्टीरिया जल्दी फैलते हैं। गंदे हाथों से आंखों को रगड़ने या छूने से आई फ्लू और इंफेक्शन का खतरा बढ़ता है।

हाथों की सफाई रखें

साबुन और पानी से कम से कम 20 सेकंड तक हाथ धोएं, ताकि बैक्टीरिया आंखों तक न पहुंचे।

 बिना सलाह के ड्रॉप न डालें

आंखों में खुजली या जलन होने पर दुकान से खुद दवा/आई-ड्रॉप न खरीदें। बाहर निकलते समय सनग्लासेस का इस्तेमाल करें।

साफ पानी से चेहरा धोएं

बारिश में भीगने के बाद माइल्ड फेस वाश और साफ पानी से चेहरा धोएं। आंखों को कभी भी गंदे या जमा पानी से न धोएं।