ताजा खबरें
September 10, 2026

पूर्ण प्रज्ञा – सरस्वती इंग्लिश स्कूल में धूमधाम और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ आषाढ़ी एकादशी का पर्व

thumbnail 8

“विट्ठल-विट्ठल” के जयघोष से गुंजायमान हुआ पूरा क्षेत्र

मुंबई: दिलासा फाउंडेशन (रजिस्टर्ड) के अंतर्गत संचालित पूर्ण प्रज्ञा – सरस्वती इंग्लिश स्कूल में आषाढ़ी एकादशी का पावन पर्व अत्यंत उत्साह, श्रद्धा और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। 25 जुलाई को सुबह 10:00 बजे आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने भक्ति, संस्कृति और एकता का सुंदर संदेश प्रस्तुत किया। समारोह के अवसर पर बानेली से वाजपेयी चौक तक एक भव्य और भक्तिमय रैली निकाली गई। रैली के दौरान “विट्ठल विट्ठल जय हरी विट्ठल” और “जय हरी विट्ठल गजरात, मन नाचे आनंदात” के जयघोष से पूरा मार्ग और स्कूल परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया।

संस्था की सचिव डॉ. पद्मिनी कृष्णा ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, अभिभावकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक व धार्मिक आयोजनों से बच्चों में अपनी समृद्ध परंपराओं और नैतिक मूल्यों के प्रति जुड़ाव और मजबूत होता है। इस अवसर पर कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए कई विशेष गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों में श्री नायर, मनीषा नायर, डॉ. शशिधरन, विनायक भगत, नेहा थोरात, महेंद्र मिश्रा, डॉक्टर आलोक पांडे, पुलिस उपनिरीक्षक विशाल चोरघे, जयराम चौधरी व क्षेत्र की कई अन्य गणमान्य हस्तियाँ शामिल हुईं। सभी अतिथियों ने छात्रों के प्रदर्शन और स्कूल की इस पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

फोटो: पूर्ण प्रज्ञा - सरस्वती इंग्लिश स्कूल
फोटो: पूर्ण प्रज्ञा - सरस्वती इंग्लिश स्कूल
फोटो: पूर्ण प्रज्ञा - सरस्वती इंग्लिश स्कूल

स्वर्णिम मुंबई न्यूज़लेटर 👋

हमारी डिजिटल पत्रिका और नई कहानियों की जानकारी सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

हम स्पैम नहीं करते! अधिक जानकारी के लिए हमारी प्राइवेसी पॉलिसी पढ़ें।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ठाणे के ‘गायमुख मंदिर’ का रहस्य और इसकी अनोखी गाथा! समुद्र की तूफानी लहरों का ख़ौफ़नाक नज़ारा! 5-Star होटलों का काला सच और FSSAI के नियम Monsoon Eye Care Tips अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर तो हो गया… लेकिन हालात अब भी तनावपूर्ण हैं।