डोनाल्ड ट्रम्प ईरान चेतावनी: अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को एक बार फिर सख्त लहजे में सीधी चेतावनी दी है… ट्रम्प ने साफ कहा है कि अगर ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) से गुजरने वाले जहाजों पर कोई भी हमला किया, तो अमरीका ईरान के बुनियादी ढांचों को निशाना बनाएगा।
ट्रम्प की मुख्य चेतावनी:
- एक हमले के बदले एक पुल या पॉवर प्लांट: ट्रम्प ने सोशल मीडिया (Truth Social) पर लिखा कि अब से यदि ईरान होर्मुज की खाड़ी में किसी भी जहाज पर मिसाइल, रॉकेट या ड्रोन से हमला करता है, तो अमरीका जवाब में ईरान का एक पुल (Bridge) या पावर प्लांट (Power Station) बम से उड़ा देगा।
- तेहरान तक अटैक का ऐलान: उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इन हमलों के दायरे में ईरान की राजधानी तेहरान (Tehran) और उसके आसपास स्थित बुनियादी ढांचे भी शामिल होंगे।
क्यों गरमाया हुआ है होर्मुज का मुद्दा?
- कच्चे तेल का अहम रास्ता: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल समुद्री मार्गों में से एक है।
- तनाव में बढ़ोतरी: हाल के दिनों में अमरीका और ईरान के बीच सैन्य टकराव और हमलों का दौर तेज हुआ है। जहाजों पर बढ़ते खतरों को देखते हुए वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भी उछाल देखा गया है।

