ताजा खबरें
July 27, 2026

हेमा मालिनी ने मुंबई में बेचे दो अपार्टमेंट्स

hema malini

वरिष्ठ अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी ने हालही में अपने मुंबई के अंधेरी वेस्ट (ओशिवारा) स्थित दो प्रीमियम फ्लैट्स को कुल ₹१२.५० करोड़ में बेचा है। यह सौदा अगस्त २०२५ में संपन्न हुआ। दोनों फ्लैट्स Oberoi Springs कॉम्प्लेक्स, अंधेरी वेस्ट में स्थित हैं। प्रत्येक फ्लैट की carpet area  लगभग ८४७sq ft (≈79 sq m) (≈७९ sq m) और area  1,017 sq ft (≈94.46 sq m) है। हर एक ़फ्लैट ₹६.२५ करोड़ में बेचा गया, जिसमें कार पार्किंग की सुविधा शामिल थी। प्रत्येक ट्रांजैक्शन पर ₹३१.२५ लाख का स्टाम्प ड्यूटी और ₹३०,००० का पंजीकरण शुल्क लगाया गया। अंधेरी वेस्ट को मुंबई का एक प्रमुख रिहायशी और जीवनशैली हब माना जाता है। वहां की शानदार कनेक्टिविटी Western Express Highway, SV  Express Highway, SV रोड, SubuRan Railway और Versova–Ghatkopar मेट्रो लाइन से जुड़ा हुआ क्षेत्र प्रीमियम हाइ-राइज टावर्स, रेस्टोरेंट, शॉपिंग और सामाजिक सुविधाएं इसे निवेशकों और निवासियों की पसंद बनाती हैं यह सौदा न केवल प्रॉपर्टी की कीमतों में बेहतरीन अवसर दिखाता है, बल्कि अंधेरी वेस्ट की बढ़ती रियलएस्टेट अपीलको भी रेखांकित करता है। 

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर लुकआउट नोटिस जारी

६ सितंबर २०२५ मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और उनके पति, व्यवसायी राज कुंद्रा के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी किया है। यह प्रतिभूति देश छोड़ने से रोकने वाला एक कानूनी आदेश है जो यात्रा पर रोक लगाता है। इससे पहले, ५ सितंबर २०२५ को भी कई मीडिया रिपोर्ट्स में इस कार्रवाई की जानकारी दी गई थी, जिसमें यह बताया गया है कि धोखाधड़ी के इस मामले में इस कदम का उद्देश्य जांच में सहयोग सुनिश्चित करना है।
मामला एक ₹६०–६०.५ करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी से जुड़ा है। मुंबई के कारोबारी दीपक कोठारी ने आरोप लगाया है कि यह पैसा बिजनेस विस्तार के नाम पर मांगा गया था, लेकिन दंपति ने इसे निजी खर्चों में इस्तेमाल कर दिया। वकील प्रशांत पाटिल ने आरोपों का खंडन करते हुए बताया कि यह मामला पहले ही NCLT (नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल) में सुलझ चुका है। उन्होंने इसे ‘सिविल मामला’ करार दिया और कहा कि ये आरोप ‘बिना आधार’ के हैं। शिल्पा शेट्टी ने अपनी रेस्टोरेंट ‘Bastian, Bandra’ को बंद करने की घोषणा की, लेकिन कहा कि इसका कारण कानूनी परेशानी नहीं है और वे एक नया दक्षिण भारतीय भोजनालय खोलने की योजना बना रही हैं।

shilpa shetty raj kundra 1200

स्वर्णिम मुंबई न्यूज़लेटर 👋

हमारी डिजिटल पत्रिका और नई कहानियों की जानकारी सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

हम स्पैम नहीं करते! अधिक जानकारी के लिए हमारी प्राइवेसी पॉलिसी पढ़ें।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Monsoon Eye Care Tips अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर तो हो गया… लेकिन हालात अब भी तनावपूर्ण हैं। “अक्षय तृतीया का असली मतलब—जो कभी खत्म न हो!” समुद्र की गहराई वहीं छिपी हैं ऐसी मछलियाँ महिलाओं के चेहरे के ये तिल खोल देते हैं किस्मत के दरवाजे!