ताजा खबरें
February 5, 2026

‘मेरे पास अमित शाह के खिलाफ पेन ड्राइव’, ED रेड के बाद ममता बनर्जी का चौंकाने वाला दावा

Mamata Banerjee Amit Shah pen drives: कोलकाता की सड़कों पर गुस्सा, हाथों में पोस्टर और मंच से सीधे केंद्र सरकार को खुली चुनौती। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ईडी की छापेमारी के बाद जो कहा, उसने देश की राजनीति में नया तूफान खड़ा कर दिया। ‘मेरे पास अमित शाह के खिलाफ पेन ड्राइव’, ED रेड के बाद ममता बनर्जी का चौंकाने वाला दावा, ममता ने ऐलान कर दिया कि उनके पास गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ पुख्ता सबूत हैं और अगर ज्यादा दबाव बनाया गया तो वह कोयला घोटाले की पूरी परतें खोल देंगी। 8 जनवरी को ईडी ने TMC के आईटी सेल प्रमुख और I-PAC से जुड़े प्रतीक जैन के ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई अवैध कोयला खनन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हुई। इसके बाद TMC ने दिल्ली से लेकर कोलकाता तक विरोध का बिगुल फूंक दिया। खुद ममता बनर्जी कोलकाता की सड़कों पर 9 जनवरी को उतरीं, मार्च निकाला और ईडी के खिलाफ दो एफआईआर भी दर्ज कराईं। ममता सिर्फ विरोध तक नहीं रुकीं। वह रेड के दौरान जांच स्थल पर भी पहुंचीं और वहां से फाइलें और पेन ड्राइव लेकर बाहर आईं। उनका कहना था कि ईडी उनके पार्टी के संवेदनशील चुनावी डेटा और रणनीति चुराने की कोशिश कर रही थी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *