विजेता बनीं कर्नाटक की समृद्धि त्रिपाठी

कीट नन्हीं परी लिटिल मिस इंडिया २०२५ के रजत जयन्ती (सिल्वर जुबली) संस्करण का ग्रैंड फिनाले राजधानी भुबनेश्वर स्तिथ कीट यूनिवर्सिटी के कैंपस में भव्य तरीके से संपन्न हुआ जिसमें कर्नाटक की और से भाग ले रहीं समृद्धि त्रिपाठी को कीट नन्हीं परी लिटिल मिस इंडिया २०२५ चैंपियन का ताज पहनाया गया। यह शानदार कार्यक्रम फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड २०२४ निकिता पोरवाल, उपविजेता रेखा पाण्डेय और फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड २०२३ नंदिनी गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित हुआ। कीट नन्हीं परी लिटिल मिस इंडिया २०२५ इस मशहूर प्रतियोगिता के २५वें संस्करण में समृद्धि ने अपनी हुनर , बुद्धिमत्ता, शालीनता और दयालुता के बदौलत सभी प्रतियोगियों को पछाड़ते हुए अपनी अलग पहचान बनाईं और विजेता का ताज अपने नाम कर लीं। फर्स्ट रनर-अप का खिताब मध्य प्रदेश की प्रांजल शर्मा ने जीता जबकि तेलंगाना की पी प्रार्धिनी को सेकंड रनर-अप चुना गया। कीट नन्ही परी के मुख्य संरक्षक और कीट और कीस दोनों डीम्ड विश्वविद्यालय के संस्थापक डॉ. अच्युत सामंत; संरक्षक मलय मोहपात्रा और आमंत्रित अन्य मेहमानों ने विजेताओं को ताज पहनाया।
कीट नन्हीं परी लिटिल मिस इंडिया २०२५ के तीनों विजेताओं को कुल ५६ लाख रुपये की स्कॉलरशिप दी गई । विजेता को २८ लाख रुपये की स्कॉलरशिप मिली, जिसमें १० लाख रुपये का नकद पुरस्कार और कीट यूनिवर्सिटी में किसी भी विषय में पढ़ाई के एबज में १०० प्रतिशत एकेडमिक फीस माफ़ शामिल है। फर्स्ट रनर-अप को १४ लाख रुपये की स्कॉलरशिप दी गई जिसमें ५ लाख रुपये का नकद पुरस्कार और ५० प्रतिशत एकेडमिक फीस माफ़ शामिल है। सेकंड रनर-अप को १२ लाख रुपये की स्कॉलरशिप मिली, जिसमें ३ लाख रुपये का नकद पुरस्कार और ५० प्रतिशत एकेडमिक फीस माफ़ शामिल है।
कई प्रतियोगियों को उनके असाधारण हुनर और व्यक्तित्व के लिए विशेष श्रेणी के पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया। मिस फोटोजेनिक का पुरस्कार प्रांजल शर्मा (मध्य प्रदेश) को मिला जबकि सुदेशना गुरुंग (सिक्किम) ने मिस सेल्फी का खिताब जीता। मिस रैपुनज़ेल का खिताब तृषा जैन (राजस्थान) को मिला और मिस मोनालिसा का खिताब खुशहाली गुर्जर (राजस्थान) ने जीता। समृद्धि त्रिपाठी (कर्नाटक) को मिस उर्वशी चुना गया, और स्वर्णिका खोलिया (ओडिशा) को मिस फैशन का अवॉर्ड मिला। शर्मिष्ठा सैकिया (असम) को मिस सिंड्रेला का खिताब मिला जबकि जिया नेभानी (राजस्थान) ने मिस पर्सनैलिटी का खिताब जीता। मिस व्हिज़ किड का खिताब आहाना सिंह चौहान (दिल्ली) ने जीता और यशश्री सागरिका (ओडिशा) को मिस फिट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। हर श्रेणी में २०,००० रुपये का नकद इनाम था जो इन सभी दस प्रतियोगियों को दिया गया।

