ताजा खबरें
July 21, 2026

Airbus A350 900 Air India: एयर इंडिया ने शुरू की देश की पहली एयरबस A350 900 उड़ान

airways airbus a350 6 800x500 1
airindiaa350cairindia 218636

Airbus A350 900 Air India: देश की फेमस एयरलाइनों में से एक एयर इंडिया(Air India) ने भारत की पहली एयरबस उड़ान शुरू कर दी है। एयर लाइन ने सोमवार को बेंगलुरु से देश की पहली एयरबस A350 900 उड़ान शुरू की। TOI की एक रिपोर्ट के अनुसार, निजी विमानन कंपनी एयर इंडिया ने सोमवार को बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से मुंबई के लिए पहला एयरबस ए350 उड़ान शुरू की। यह देश का पहला ऐसा विमान है, जिसमें 297 यात्री सवार थे। आने वाले दिनों में एयर इंडिया की योजना बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, हैदराबाद और मुंबई में भी इस प्रकार की उड़ाने शुरू करने की है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, एयरलाइन एयर इंडिया ने सोमवार सुबह 7 बजकर 5 मिनट पर KIA से देश की पहली कमर्शियल उड़ान शुरू की। इस विमान यानि Airbus A350 900 की क्षमता 316 यात्रियों की है, जिसमें 297 लोग बैठकर मुंबई के लिए उड़ान भरे। बताया गया कि शुरू में Airbus A350 900 को घरेलू मार्गों पर संचालित किया जाएगा। इस दौरान बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, हैदराबाद और मुंबई के यात्री इस विमान में यात्रा कर सकेंगे। TOI के अनुसार, Airbus A350 900 में 316 सीटों के साथ तीन कैटेगरी का केबिन कॉन्फिगरेशन है, जिसमें फुल-फ्लैट बेड के साथ 28 निजी बिजनेस सुइट्स, अतिरिक्त लेगरूम और अन्य सुविधाओं के साथ 24 प्रीमियम इकोनॉमी सीटे और 264 बड़ी इकोनॉमी सीटें हैं। विमान की सभी सीटों पर इन-फ्लाइट मनोरंजन के लिए एचडी स्क्रीन भी हैं। बताया गया कि ये विमान अन्य विमानों की तुलना में 20 फीसदी अधिक ईंधन कुशल हैं। ये ईंधन उत्सर्जन को कम करते हैं और टिकाऊ संचालन सुनिश्चित करते हैं। मिली जानकारी के अनुसार, Airbus A350 900 मंगलवार को छोड़कर हर दिन उड़ान भरेगी। यह सुबह बेंगलुरु से मुंबई के लिए उड़ान भरेगी।

स्वर्णिम मुंबई न्यूज़लेटर 👋

हमारी डिजिटल पत्रिका और नई कहानियों की जानकारी सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

हम स्पैम नहीं करते! अधिक जानकारी के लिए हमारी प्राइवेसी पॉलिसी पढ़ें।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर तो हो गया… लेकिन हालात अब भी तनावपूर्ण हैं। “अक्षय तृतीया का असली मतलब—जो कभी खत्म न हो!” समुद्र की गहराई वहीं छिपी हैं ऐसी मछलियाँ महिलाओं के चेहरे के ये तिल खोल देते हैं किस्मत के दरवाजे! ऐसी मछलियाँ, जिनकी ताकत और चालाकी इंसानों को भी चौंका दे