ताजा खबरें
September 13, 2026

शादीशुदा मर्द से दिल्लगी और नजदीकियां एक नाबालिग युवती की बनी मौत की वजह…

murder for love jihad min
bihar murder case

लव, सेक्सऔर धोखा की ये कहानी बिहार की है. शादीशुदा मर्द से दिल्लगी और नजदीकियां एक नाबालिग युवती की बनी मौत की वजह … बन गई. . दरसअल बिहार के समस्तीपुर जिला के दलसिंहसराय अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजीरपुर बाबूपोखर के पास बीते 3 फरवरी को एक नाबालिग किशोरी का शव मिला था. युवती का शव मिलने से
पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था. इस मामले की जांच पुलिस ने शुरू की तो कई चौंका चौं ने वाले खुलासे हुए. डीएसपी मो नजीब अनवर ने खुलासा किया और पूरी घटना के बारे में बताया. इस मामले में दलसिंहसराय डीएसपी नजीब अनवर ने बताया कि नाबालिग की हत्या अवैध संबध के कारण हुई थी. अवैध संबध रखने वाले पड़ोसी ने ही अपनी पत्नी के दबाव में आकर हत्या की इस घटना को अंजाम दिया था. वारदात को पति-पत्नी ने मिलकर अंजाम दिया था और इसके लिए दोनों ने मिलकर किशोरी को एग रॉल में जहर दिया था. पुलिस ने आरोपी घटहो ओपी क्षेत्र के सुल्तानपुर घटहो निवासी रामकांत मेहता के पुत्र राजकुमार मेहता उर्फ रामकुमार मेहता और उसकी पत्नी संजू देवी को गिरफ्तार किया है साथ ही साथ शव को ठिकाने लगाने के लिए उपयोग की गई कार को भी जब्त कर लिया है. डीएसपी ने बताया कि 3 फरवरी को उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजीरपुर बाबूपोखर के पास एक नाबालिक किशोरी की शव मिला था, जिसकी पहचान घटहो ओपी क्षेत्र सुल्तानपुर घटहो निवासी राम प्रसाद महतो की पुत्री फुलशुरान कुमारी के रूप में की गई थी

स्वर्णिम मुंबई न्यूज़लेटर 👋

हमारी डिजिटल पत्रिका और नई कहानियों की जानकारी सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

हम स्पैम नहीं करते! अधिक जानकारी के लिए हमारी प्राइवेसी पॉलिसी पढ़ें।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ठाणे के ‘गायमुख मंदिर’ का रहस्य और इसकी अनोखी गाथा! समुद्र की तूफानी लहरों का ख़ौफ़नाक नज़ारा! 5-Star होटलों का काला सच और FSSAI के नियम Monsoon Eye Care Tips अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर तो हो गया… लेकिन हालात अब भी तनावपूर्ण हैं।