ताजा खबरें
September 9, 2026

दूधी चना दाल की सब्ज़ी

dudhi chana
दूधी चना दाल की सब्ज़ी

सामग्री:
सामग्री मात्रा
दूधी २ कप (छोटे टुकड़ों में कटी)
चना दाल ½ कप (भीगी हुई)
टमाटर १ (कटा हुआ)
हरी मिर्च १ (कटी हुई)
अदरक १ छोटा चम्मच (कद्दूकस)
हल्दी पाउडर ¼ छोटा चम्मच
धनिया पाउडर १ छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर ½ छोटा चम्मच (वैकल्पिक)
हींग एक चुटकी
जीरा ½ छोटा चम्मच
नमक स्वादानुसार
हरा धनिया सजावट के लिए
तेल / घी १.५ टेबलस्पून
पानी लगभग १ कप
विधि: चरण १: दाल और लौकी की तैयारी चना दाल को साफ करके ३० मिनट पानी में भिगो दें। लौकी को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें। एक प्रेशर कुकर में तेल गरम करें। उसमें जीरा और हींग डालें। जब जीरा चटकने लगे तो अदरक और हरी मिर्च डालें। अब कटे हुए टमाटर डालें और २ मिनट तक पकाएँ। मसाले (हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर) डालें और अच्छी तरह भूनें। भीगी हुई चना दाल डालें, १ मिनट चलाएँ। अब उसमें कटी हुई लौकी और नमक डालें। लगभग १ कप पानी डालें और कुकर बंद करें।
मीडियम आंच पर २-३ सीटी आने तक पकाएँ। कुकर का प्रेशर निकलने के बाद ढक्कन खोलें। अगर सब्ज़ी ़ज्यादा गाढ़ी लगे तो थोड़ा पानी और मिलाकर २-३ मिनट तक उबालें। ऊपर से हरा धनिया डालें।

स्वर्णिम मुंबई न्यूज़लेटर 👋

हमारी डिजिटल पत्रिका और नई कहानियों की जानकारी सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

हम स्पैम नहीं करते! अधिक जानकारी के लिए हमारी प्राइवेसी पॉलिसी पढ़ें।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ठाणे के ‘गायमुख मंदिर’ का रहस्य और इसकी अनोखी गाथा! समुद्र की तूफानी लहरों का ख़ौफ़नाक नज़ारा! 5-Star होटलों का काला सच और FSSAI के नियम Monsoon Eye Care Tips अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर तो हो गया… लेकिन हालात अब भी तनावपूर्ण हैं।