गट्टे की सब्जी

गट्टे की सब्जी

सामग्री
तीन-चौथाई कप बेसन,
नमक-मिर्च-हल्दी स्वादानुसार,
आधा चम्मच गर्म मसाला,
एक-चौथाई कप दही,
दो चम्मच घी मोयन के लिए,
२-३ गिलास पानी,
दो टमाटर,
छौंक के लिए जीरा,
तेजपत्ता,
हींग,
१ चम्मच कसूरी मेथी
धनिया पाउडर।
विधि : गट्टे की सब्जी बेसन में नमक-मिर्च, हल्दी पाउडर, गर्म मसाला, एक चम्मच दही तथा मोयन डालकर उसे गूंथ लें। इसे बहुत सख्त या नरम न गूथें। इसे अच्छी तरह मसल लें। फिर हथेलियों पर थोड़ा-सा घी या तेल लगाकर बेसन के लम्बे रोल बना लें। किसी बर्तन में २-३ गिलास पानी उबाल कर उसमें बेसन के रोल डाल दें और धीमी आंच पर बिना ढके पकने दें। अंदर तक पक जाने पर रोल्स को पानी से अलग कर लें। ठंडा होने पर इन्हें एक-एक इंच लम्बे टुकड़ों में काट लें। अब एक-चौथाई कप दही में कसूरी मेथी, भुना जीरा व गट्टे मिक्स करके रख दें। एक-दो टमाटर की प्यूरी तैयार करें। कड़ाही में तेल डालकर जीरा, तेजपत्ता व हींग का बघार लगाकर प्यूरी डाल दें। चाहें तो अदरक भी डाल सकते हैं। अगर प्यूरी कड़ाही छोड़ने लगे तो उसमें गट्टे का उबला हुआ पानी तथा गट्टे का मिश्रण डाल दें और बुलबुले उठने तक चलाते रहें, फिर ढक दें और पकने दें। परोसते समय इस पर बारीक कटा हुआ धनिया सजाना न भूलें।

स्वर्णिम मुंबई न्यूज़लेटर 👋

हमारी डिजिटल पत्रिका और नई कहानियों की जानकारी सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ठाणे के ‘गायमुख मंदिर’ का रहस्य और इसकी अनोखी गाथा! समुद्र की तूफानी लहरों का ख़ौफ़नाक नज़ारा! 5-Star होटलों का काला सच और FSSAI के नियम Monsoon Eye Care Tips अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर तो हो गया… लेकिन हालात अब भी तनावपूर्ण हैं।