भरवां करेला

भरवां करेला

सामग्री : २५० ग्राम करेले,
तलने के लिए तेल,
दो प्याज,
नमक-मिर्च-हल्दी स्वादानुसार,
गर्म मसाला,
सौंफ पाउडर,
अमचूर (सभी आधा-आधा चम्मच)।
विधि :
भरवां करेला में करेलों को अच्छी तरह धोकर उनके किनारे काटकर हल्का छील लें। अब छीलन व करेलों पर थोड़ा नमक लगाकर १५-२० मिनट के लिए रख दें ताकि उनका कसैलापन निकल जाए। इसके बाद दोबारा अच्छी तरह से धोकर सोखता कर लें। करेलों के बीच में एक लम्बा कट लगाकर अगर बीज हों तो निकाल दें। अब करेलों को तेल में तल लें। हल्का भूरा होने पर काट कर देखें, यदि गल गए हों तो तेल से निकाल लें। प्याज को बारीक काट लें। अब प्याज को छौंक लें तथा करेले के छिलके भी उसमें डाल दें। सुनहरा होने पर नमक-मिर्च-हल्दी, अमचूर, गर्म मसाला व सौंफ पाउडर डालकर कुछ देर तक पकाएं। पके हुए मिश्रण को तले हुए करेलों में भरें। भरवां करेले तैयार हैं। ठंडा होने पर परोसें। सफर के दौरान दो-तीन दिन तक इनका प्रयोग किया जा सकता है।

स्वर्णिम मुंबई न्यूज़लेटर 👋

हमारी डिजिटल पत्रिका और नई कहानियों की जानकारी सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ठाणे के ‘गायमुख मंदिर’ का रहस्य और इसकी अनोखी गाथा! समुद्र की तूफानी लहरों का ख़ौफ़नाक नज़ारा! 5-Star होटलों का काला सच और FSSAI के नियम Monsoon Eye Care Tips अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर तो हो गया… लेकिन हालात अब भी तनावपूर्ण हैं।