ब्रोकली तंदूरीब्रोकली तंदूरी

सामग्री

  • ताजी ब्रोकली – 300 ग्राम
  • गाढ़ा दही – आधा कप
  • ताजी मलाई – 3 बड़े चम्मच
  • काजू का पेस्ट – 2 बड़े चम्मच
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 छोटा चम्मच
  • कद्दूकस किया चीज़ – 2 बड़े चम्मच
  • सफेद मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • कसूरी मेथी – 1 छोटा चम्मच
  • नींबू का रस – 1 छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल या मक्खन – आवश्यकतानुसार

बनाने की विधि

ब्रोकली तंदूरी में सबसे पहले ब्रोकली को अच्छी तरह धोकर छोटे-छोटे फूलों में काट लें। एक बर्तन में पानी गर्म करें और उसमें थोड़ा नमक डालें। पानी उबलने लगे तो ब्रोकली के फूल डालकर लगभग 2 मिनट तक रखें। इसके बाद इन्हें तुरंत ठंडे पानी में निकाल लें। इससे ब्रोकली का हरा रंग बना रहेगा और वह अधिक नहीं पकेगी। अब इसे छलनी में निकालकर पानी पूरी तरह सुखा लें। एक बड़े बर्तन में गाढ़ा दही लें। इसमें मलाई, काजू का पेस्ट, अदरक-लहसुन का पेस्ट, कद्दूकस किया चीज़, सफेद मिर्च, काली मिर्च, कसूरी मेथी, नींबू का रस और नमक मिलाएं। सभी सामग्री को अच्छी तरह फेंटकर गाढ़ा और चिकना मिश्रण तैयार करें। अब ब्रोकली के फूल इसमें डालें और धीरे-धीरे मिलाएं, ताकि प्रत्येक फूल पर मसाले की परत अच्छी तरह चढ़ जाए।

बर्तन को ढककर लगभग 30 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें। इससे ब्रोकली मसालों का स्वाद अच्छी तरह सोख लेगी। ओवन में बनाने के लिए इसे बेकिंग ट्रे पर रखें और ऊपर से हल्का तेल लगाएं। पहले से गर्म किए गए ओवन में 200 डिग्री सेल्सियस पर लगभग 12-15 मिनट तक बेक करें। बीच में एक बार पलट दें, ताकि सभी तरफ हल्का सुनहरा रंग आ जाए।यदि ओवन उपलब्ध नहीं है, तो नॉनस्टिक तवे पर थोड़ा मक्खन गर्म करके ब्रोकली के फूल रखें। इन्हें धीमी आंच पर ढककर पकाएं और बीच-बीच में पलटते रहें। जब ब्रोकली नरम हो जाए और मैरिनेशन पर हल्के सुनहरे निशान दिखाई देने लगें, तो गैस बंद कर दें।

परोसने का अंदाज: ब्रोकली तंदूरी ऊपर से थोड़ा चाट मसाला, नींबू का रस और बारीक कटा हरा धनिया डालें। हरी चटनी के साथ गर्मागर्म परोसें।

खास टिप: ब्रोकली तंदूरी को बहुत अधिक उबालने से बचें। उसका हल्का कुरकुरापन ही इस रेसिपी की खासियत है।

स्वर्णिम मुंबई न्यूज़लेटर 👋

हमारी डिजिटल पत्रिका और नई कहानियों की जानकारी सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ठाणे के ‘गायमुख मंदिर’ का रहस्य और इसकी अनोखी गाथा! समुद्र की तूफानी लहरों का ख़ौफ़नाक नज़ारा! 5-Star होटलों का काला सच और FSSAI के नियम Monsoon Eye Care Tips अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर तो हो गया… लेकिन हालात अब भी तनावपूर्ण हैं।