ताजा खबरें
July 21, 2026

 जया प्रदा को गिरफ्तार कर 27 फरवरी को अदालत में पेश करने का आदेश

jaya prada1

सांतवी बार भी नहीं हुईं हाजिर

बॉलीवुड एक्ट्रेस से नेता बनीं जया प्रदा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। एक पुराने मामले में कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं। रामपुर की एमपी/एमएलए अदालत ने पुलिस अधीक्षक को अभिनेत्री से नेता बनी जया प्रदा को गिरफ्तार कर 27 फरवरी को अदालत में पेश करने का आदेश दिया है। पुलिस अधीक्षक को विशेष टीम गठित कर पूर्व सांसद को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया गया है। 

jaya prada

क्या है पूरा मामला

दरअसल, साल 2019 में रामपुर की लोकसभा सीट से जया प्रदा ने भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ा था। चुनाव के दौरान ही एक्ट्रेस पर आचार संहिता के उल्लंघन  का आरोप लगा था। इसी कड़ी में उन पर दो मामले दर्ज हुए थे। दोनों ही मामले रामपुर की एमपी/एमएलए अदालत में चल रहे हैं। लगातार कई सुनवाई पर जया प्रदा हाजिर नहीं हुईं। इसके बाद ही उनके खिलाफ एक-एक कर के साथ गैर जमानती वारंट जारी किए गए। इसके बावजूद वो कोर्ट नहीं पहुंची ऐसे में कोर्ट ने आदेश दिया है कि अब उन्हें गिरफ्तार कर पेश किया जाए। जया प्रदा के खिलाफ 2019 के चुनाव प्रचार के दौरान यहां के स्वार थाने में मामला दर्ज किया गया था।

यह मामला रामपुर की एमपी-एमएलए अदालत में लंबित है। जया प्रदा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार के रूप में रामपुर से 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ा था और आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद एक सड़क का उद्घाटन किया था। अदालत ने पहले भी जया प्रदा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के लिए कहा था। इसके बावजूद भी टीम उन्हें पेश नहीं कर सकी। अब एक बार फिर गैर जमानती वारंट जारी कर दिया गया है और रामपुर पुलिस को जयप्रदा की तलाश है। 

स्वर्णिम मुंबई न्यूज़लेटर 👋

हमारी डिजिटल पत्रिका और नई कहानियों की जानकारी सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

हम स्पैम नहीं करते! अधिक जानकारी के लिए हमारी प्राइवेसी पॉलिसी पढ़ें।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर तो हो गया… लेकिन हालात अब भी तनावपूर्ण हैं। “अक्षय तृतीया का असली मतलब—जो कभी खत्म न हो!” समुद्र की गहराई वहीं छिपी हैं ऐसी मछलियाँ महिलाओं के चेहरे के ये तिल खोल देते हैं किस्मत के दरवाजे! ऐसी मछलियाँ, जिनकी ताकत और चालाकी इंसानों को भी चौंका दे