ganpati ticket
mumbai train

7 सितंबर से शुरू होने वाले दस दिवसीय उत्सव के दौरान हर साल लाखों लोग मुंबई से कोंकण के लिए यात्रा करते है। गणेश भक्तों के लिए 342 स्पेशल ट्रेनें. कोंकण जाने के लिए लोगों ने 300 गणपति स्पेशल ट्रेनों की मांग की गई थी, लेकिन भारतीय रेलवे ने भक्तों की सुविधा को देखते हुए 342 ट्रेनों को चलाने का फैसला किया है। ताकि किसी भी भक्त को परेशानी ना उठानी पड़े। ये ट्रेनें 7 सितंबर से ही शुरू कर दी जाएंगी। साथ ही जब तक उत्सव खत्म नहीं होगा। तब तक चलती रहेंगी। हाल ही में रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को मुंबई में बांद्रा टर्मिनस और गोवा में मडगांव के बीच एक द्वि-साप्ताहिक ट्रेन के उद्घाटन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। ये स्पेशल ट्रेन मुंबई के पश्चिमी उपनगरों और तटीय कोंकण क्षेत्र के बीच सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करती है। वैष्णव ने इस अवसर पर कहा कि चल रही 12 बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के पूरा होने से मुंबई में उपनगरीय ट्रेन नेटवर्क में काफी सुधार होगा।

स्वर्णिम मुंबई न्यूज़लेटर 👋

हमारी डिजिटल पत्रिका और नई कहानियों की जानकारी सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ठाणे के ‘गायमुख मंदिर’ का रहस्य और इसकी अनोखी गाथा! समुद्र की तूफानी लहरों का ख़ौफ़नाक नज़ारा! 5-Star होटलों का काला सच और FSSAI के नियम Monsoon Eye Care Tips अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर तो हो गया… लेकिन हालात अब भी तनावपूर्ण हैं।