ganpati visarjan 1
ganpati visarjan

 10 दिनों तक चलने वाले गणेश उत्सव का समापन गणपति बप्पा के विसर्जन के साथ होता है. गणपति बप्पा की विदाई … गणेश विसर्जन भाद्रपद मा​ह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को करते हैं. उस दिन अनंत चतुर्दशी होती है. जिन लोगों के घरों पर 10 दिनों के लिए बप्पा विराजते हैं, वे गणेश विसर्जन अनंत चतुर्दशी को करते हैं. लोग गणपति बप्पा को खुशी-खुशी विदा करते हैं और अगले साल फिर आने को कहते हैं. माना जाता है कि गणपति अपने साथ भक्तों के दुखों को लेकर जाते हैं और उनके जीवन को खुशहाली से भर देते हैं. इस साल गणेश विसर्जन 17 सितंबर दिन मंगलवार को है. उस दिन ही अनंत चतुर्दशी मनाई जाएगी. पंचांग के ​अनुसार, अनंत चतुर्दशी के दिन के लिए आवश्यक भाद्रपद शुक्ल चतुर्दशी तिथि 16 सितंबर सोमवार को दोपहर 3:10 बजे से लेकर 17 अगस्त मंगलवार को दिन में 11 बजकर 44 मिनट तक मान्य है.

गणेश विसर्जन के लिए शुभ चौघड़िया मुहूर्त
सुबह का मुहूर्त (चर, लाभ, अमृत): 09:11 ए एम से 01:47 पी एम तक
अपराह्न का मुहूर्त (शुभ): 03:19 पी एम से 04:51 पी एम तक
सायंकालीन मुहूर्त (लाभ): 07:51 पी एम से 09:19 पी एम
रात का मुहूर्त (शुभ, अमृत, चर): 10:47 पी एम से 03:12 ए एम, सितम्बर 18

दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
चर-सामान्य मुहूर्त: 09:11 ए एम से 10:43 ए एम तक
लाभ-उन्नति मुहूर्त: 10:43 ए एम से 12:15 पी एम तक
अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त: 12:15 पी एम से 01:47 पी एम तक
शुभ-उत्तम मुहूर्त: 03:19 पी एम से 04:51 पी एम तक

स्वर्णिम मुंबई न्यूज़लेटर 👋

हमारी डिजिटल पत्रिका और नई कहानियों की जानकारी सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ठाणे के ‘गायमुख मंदिर’ का रहस्य और इसकी अनोखी गाथा! समुद्र की तूफानी लहरों का ख़ौफ़नाक नज़ारा! 5-Star होटलों का काला सच और FSSAI के नियम Monsoon Eye Care Tips अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर तो हो गया… लेकिन हालात अब भी तनावपूर्ण हैं।