pandit pradip mishara.jpg 1
pandit pradip mishara

भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा के सिर में चोट लगने से उनके मस्ष्कि में सूजन आ गई है। Pradeep Mishra: पंडित प्रदीप मिश्रा घायल, महादेव होली में सिर में लगा नारियल, अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर उन्होंने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आष्टा में महादेव होली के दौरान किसी ने नारियल फेंका था, जो उनके सिर में लग गया। इससे उनके मस्तिष्क में सूजन आ गई है। इस वजह से अब वे कुछ दिनों तक कथाएं नहीं करेंगे। डॉक्टरों ने उन्हें आराम की सलाह दी है। पंडित प्रदीप मिश्रा सोमवार को नीमच के मनासा में शिवमहापुराण कथा करने पहुंचे। यहां आकर उन्होंने कहा कि मेरा स्वास्थ्य खराब है, लेकिन मैं सिर्फ आप लोगों से मिलने आया हूं। उन्होंने कहा- ’29 मार्च को आष्टा में महादेव होली खेली गई थी। इस दौरान गुलाल की जगह किसी ने नारियल फेंका जिसके कारण ब्रेन में थोड़ी दिक्कत आ गई। अंदर की तरफ चोट लगने के कारण ब्रेन में सूजन हो गई है। डॉक्टरों ने कहा है कि दिमाग पर ज्यादा जोर नहीं देना है। जब तक डॉक्टर परमिशन नहीं देते हम कथा नहीं कर सकते। गत शुक्रवार को सीहोर जिले के आष्टा में महादेव की होली का आयोजन समिति द्वारा किया गया था। भव्य चल समारोह के दौरान गुरुदेव के सिर में नारियल लगने के कारण अंदरूनी चोटें आई है। पिछले तीन दिनों से वे अस्पताल में भर्ती थे, लेकिन सोमवार से आरंभ होने वाली शिव महापुराण में पहुंचे गुरुदेव ने जैसे ही अपने स्वास्थ्य के विषय में जानकारी दी, वैसे ही पूरे देश के श्रद्धालुओं ने भागवत भूषण मिश्रा के शीघ्र स्वास्थ्य की कामना को लेकर भगवान शिव शंकर से प्रार्थना का सिलसिला शुरू कर दिया। पंडित मिश्रा के सीहोर स्थित कुबेरेश्वरधाम से पूरे विश्व में श्रद्धालु जुड़े हुए हैं और उनके जल्द सेहतमंद होने की प्रार्थना की जा रही है।

Also Read:

मथुरा: रंगनाथ मंदिर में ब्रह्मोत्सव शुरू…

स्वर्णिम मुंबई न्यूज़लेटर 👋

हमारी डिजिटल पत्रिका और नई कहानियों की जानकारी सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ठाणे के ‘गायमुख मंदिर’ का रहस्य और इसकी अनोखी गाथा! समुद्र की तूफानी लहरों का ख़ौफ़नाक नज़ारा! 5-Star होटलों का काला सच और FSSAI के नियम Monsoon Eye Care Tips अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर तो हो गया… लेकिन हालात अब भी तनावपूर्ण हैं।