space travel1
space trawal

अमेरिका की स्पेस ट्रैवल कंपनी स्पेस वीआईपी जल्द ही अंतरिक्ष में डिनर का अनुभव देने वाली है. USA की स्पेस ट्रैवल कंपनी अंतरिक्ष में कराएगी डिनर,4.10 करोड़ का एक टिकट… कंपनी ने छह घंटे की हाई-टेक स्पेस बैलून यात्रा के लिए एक मिशेलिन स्टार रेस्तरां से नीदरलैंड के शेफ रसमस मंक को हायर किया है. इस यात्रा के लिए 6 लोगों का चुनाव होगा, जिन्हें पृथ्वी के वायुमंडल के 99 प्रतिशत ऊपर डिनर कराया जाएगा. इसके लिए एक टिकट की कीमत करीब 4.10 करोड़ होगी. 6 घंटे की यह यात्रा अगले साल शुरू होगी. इस यात्रा के लिए स्पेस वीआईपी कंपनी स्पेस पर्सपेक्टिव कंपनी के स्पेसशिप नेपच्यून का इस्तेमाल करेगी. यह फ्लोरिडा के केनेडी स्पेस सेंटर से अपनी पहली उड़ान भरेगा.

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, स्पेस बैलून जैसे ही समुद्री स्तर से 1 लाख फीट ऊपर पहुंचेगा, स्पेस बैलून में मौजूद यात्रियों को वाईफाई की सुविधा मिलेगी. इसके जरिए वो अपनी यात्रा को सोशल मीडिया पर लाइव स्ट्रीम कर सकेंगे. USA की स्पेस ट्रैवल कंपनी अंतरिक्ष में कराएगी डिनर,4.10 करोड़ का एक टिकट… इसके अलावा वो अपने दोस्तों और घरवालों से भी जुड़ सकेंगे. यात्रियों को पृथ्वी की कर्वेचर (वक्रता) पर सूर्योदय को भी देखने का मौका भी मिलेगा. इसके अलावा यात्रियों को स्पेस बैलून में खास डिनर परोसा जाएगा. इसके लिए शेफ रसमस मंक स्पेशल मेन्यू तैयार कर रहे हैं. यह अंतरिक्ष की थीम पर आधारित होगा. हालांकि, फिलहाल मेन्यू फाइनल नहीं किया गया है. शेफ रसमस कोपेनहेगन के रेस्तरां एल्केमिस्ट में काम करते हैं. इसे पिछले 4 साल के अंदर बेहतरीन खाने और सुविधा के लिए 2 बार मिशेलिन स्टार मिल चुका है.

स्वर्णिम मुंबई न्यूज़लेटर 👋

हमारी डिजिटल पत्रिका और नई कहानियों की जानकारी सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ठाणे के ‘गायमुख मंदिर’ का रहस्य और इसकी अनोखी गाथा! समुद्र की तूफानी लहरों का ख़ौफ़नाक नज़ारा! 5-Star होटलों का काला सच और FSSAI के नियम Monsoon Eye Care Tips अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर तो हो गया… लेकिन हालात अब भी तनावपूर्ण हैं।