russia attack
russia terror attac

Russia Terrorist Attack: रूस की राजधानी मॉस्को के उत्तर-पश्चिम में क्रोकस सिटी हॉल और कॉन्सर्ट कॉम्प्लेक्स में शुक्रवार (22 मार्च) की शाम हुए हमले के कारण अब तक 133 लोगों की मौत हो गई है और 140 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. जान गंवाने वालों में बच्चे भी शामिल हैं. मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है क्योंकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. रूस ने इसे आतंकी हमला बताया है. आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है. क्रेमलिन ने शनिवार (23 मार्च) को कहा कि मामले में चार संदिग्ध बंदूकधारियों समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. 

Russia Terrorist Attack: मॉस्को के कॉन्सर्ट हॉल अटैक में गई 133 लोगों की जान, 140 से ज्यादा घायल , मॉस्को में हुए इस हमले की भारत समेत दुनिया के कई देशों ने निंदा की है और पीड़ितों को लेकर संवेदना जाहिर की है. रूस की सुरक्षा सेवा का कहना है कि हिरासत में लिए गए संदिग्ध यूक्रेन से लगी सीमा को पार करने की फिराक में थे. हालांकि, कीव ने इस दावे को बेतुका बताया है. अमेरिका का कहना है कि इस हमले के पीछे इस्लामिक स्टेट समूह हो सकता है. अमेरिका के बयान पर रूस ने कोई टिप्पणी नहीं की है. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने शनिवार (23 मार्च) को कहा कि सभी अपराधियों की पहचान की जाएगी और किसी को बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने उम्मीद जताई कि अन्य देश भी आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में उनका साथ देंगे. राष्ट्रपति पुतिन ने 24 मार्च को देश में एक दिन के शोक की घोषणा भी की. इस हमले के कारण रूस में प्रमुख कार्यक्रम रद्द कर दिए गए, जिनमें रूस और पराग्वे के बीच सोमवार को मॉस्को में होने वाला मैत्रीपूर्ण फुटबॉल मैच भी शामिल था.

Also Read:

India Russia Relations: भारत और रूस के बीच बन सकता है नया समुद्री रास्‍ता

स्वर्णिम मुंबई न्यूज़लेटर 👋

हमारी डिजिटल पत्रिका और नई कहानियों की जानकारी सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ठाणे के ‘गायमुख मंदिर’ का रहस्य और इसकी अनोखी गाथा! समुद्र की तूफानी लहरों का ख़ौफ़नाक नज़ारा! 5-Star होटलों का काला सच और FSSAI के नियम Monsoon Eye Care Tips अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर तो हो गया… लेकिन हालात अब भी तनावपूर्ण हैं।