ताजा खबरें
July 21, 2026

Rs 2000 Notes: बैंकों में अब तक 2000 के करीब 97.69 फीसदी नोट वापस आए

2000 1693564906 1701412481
2000 note

आरबीआई ने 19 मई 2023 को 2,000 रुपये मूल्य वर्ग के बैंक नोटों को प्रचलन से वापस लेने का एलान किया था। Rs 2000 Notes: बैंकों में अब तक 2000 के करीब 97.69 फीसदी नोट वापस आए एक बयान में आरबीआई ने कहा, 19 मई 2023 को कारोबार बंद होने के समय प्रचलन में 2000 रुपये के बैंक नोटों का कुल मूल्य 3.56 लाख करोड़ रुपये था, जब 2000 रुपये के बैंक नोटों को वापस लेने की घोषणा की गई थी। 29 मार्च 2024 को कारोबार बंद होने पर यह घटकर 8,202 करोड़ रुपये रह गया है। इस तरह 19 मई 2023 तक प्रचलन में 2000 रुपये के बैंक नोटों का 97.69 फीसदी वापस आ गया है। 2,000 रुपये के बैंक नोट अभी भी वैध मुद्रा बने हुए हैं। लोग देशभर में आरबीआई के 19 कार्यालयों में 2000 रुपये के बैंक नोट जमा या बदल सकते हैं और देश में अपने बैंक खातों में क्रेडिट के लिए किसी भी डाकघर से आरबीआई के किसी भी कार्यालय में इंडिया पोस्ट के जरिए 2000 रुपये के बैंक नोट भेज सकते हैं। इससे पहले ऐसे नोटों को रखने वाली सार्वजनिक और निजी संस्थाओं को शुरू में 30 सितंबर 2023 तक या तो उन्हें बदलने या बैंक खातों में जमा करने के लिए कहा गया था। बाद में समयसीमा बढ़ाकर 7 अक्तूबर 2023 कर दी गई थी।  बैंक शाखाओं में जमा और विनिमय सेवाएं 7 अक्तूबर 2023 को बंद कर दी गईं। इसके बाद 8 अक्तूबर 2023 से लोगों को आरबीआई के 19 कार्यालयों में या तो मुद्रा का विनिमय करने या उनके बैंक खातों में समान राशि जमा करने का विकल्प प्रदान किया गया। बैंक नोटों को जमा या बदलवाने वाले आरबीआई के 19 कार्यालय अहमदाबाद, बंगलूरू, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना और तिरुवनंतपुरम में हैं।

स्वर्णिम मुंबई न्यूज़लेटर 👋

हमारी डिजिटल पत्रिका और नई कहानियों की जानकारी सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

हम स्पैम नहीं करते! अधिक जानकारी के लिए हमारी प्राइवेसी पॉलिसी पढ़ें।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर तो हो गया… लेकिन हालात अब भी तनावपूर्ण हैं। “अक्षय तृतीया का असली मतलब—जो कभी खत्म न हो!” समुद्र की गहराई वहीं छिपी हैं ऐसी मछलियाँ महिलाओं के चेहरे के ये तिल खोल देते हैं किस्मत के दरवाजे! ऐसी मछलियाँ, जिनकी ताकत और चालाकी इंसानों को भी चौंका दे