komaki1
komaki scooter

Electric Scooter: इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) इंडस्ट्री में एडवांस तकनीक वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर रि-लॉन्च हुआ है. कंपनी Komaki ने अपने सबसे तेजी से बिकने वाले स्कूटर Flora को लेकर बड़ा एलान किया है. Electric Scooter: हाई एंड फीचर्स से लैस Komaki का इलेक्ट्रिक स्कूटर फ्लोर, कंपनी का दावा है कि ऑल-न्यू Flora अब 2024 में बेहतरीन फीचर्स और कम कीमत के साथ ग्रीन मोबिलिटी में क्रांति के लिए तैयार है. एक्सेसरीज सहित इस स्कूटर की कीमत 69,000 रुपये है. फ्लोर में कंपनी पावर, स्टाइल और एफिशिएंसी देने का वादा करती है.

Flora, का लुक काफी खास है. हाई स्पीड रजिस्ट्रेशन के साथ इलेक्ट्रिक स्कूटर पावर और स्टाइल में इसे काफी मजबूत बनाता है. कंपनी ने इस स्कूटर में अल्ट्रा-आधुनिक हीट-प्रूफ लिथियम आयन फेरो फॉस्फेट (LiFePO4) बैटरी का इस्तेमाल किया है. ये 3000W की जबरदस्त ताकत के साथ आती है. इसमें आयरन वाले सेल और LiFePO4 बैटरी का इस्तेमाल किया है. ये बैटरी सुरक्षा के साथ, ताकत के मामले में कंपनी के दावे का समर्थन करती है. Flora की बैटरी डिटैचेबल और कॉम्पैक्ट है. इसे राइडर आसानी से अन-इंस्टॉल कर सकता है. इसके बाद इसे फिर से इंस्टॉल किया जा सकता है. एक लाइन डैशबोर्ड के साथ आती है जिसमें एक सेल्फ-डायग्नोस्टिक मीटर, एक्स्ट्रा बैकरेस्ट, पार्किंग और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स हैं. इसमें बूट स्पेस के साथ एक आरामदायक सीट है.

स्वर्णिम मुंबई न्यूज़लेटर 👋

हमारी डिजिटल पत्रिका और नई कहानियों की जानकारी सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ठाणे के ‘गायमुख मंदिर’ का रहस्य और इसकी अनोखी गाथा! समुद्र की तूफानी लहरों का ख़ौफ़नाक नज़ारा! 5-Star होटलों का काला सच और FSSAI के नियम Monsoon Eye Care Tips अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर तो हो गया… लेकिन हालात अब भी तनावपूर्ण हैं।