macdolad.png 1
macdolad

दुनिया का सबसे बड़ा हैमबर्गर फास्ट फ़ूड रेस्तरां ‘मैकडॉनल्ड्स’ भारत में विवादों में घिरा हुआ है। McDonald! जानें क्यों विवादों में है दुनिया का सबसे बड़ा हैमबर्गर फास्ट फूड रेस्तरां, विवाद की शुरुआत तब हुई जब एफडीए ने गुजरात के अहमदनगर में मौजूद मैकडॉनल्ड्स के एक आउटलेट का लाइसेंस निलंबित कर दिया था। फ्रेंचाइजी पर आरोप लगा कि वह अपने प्रोडक्ट्स में असली चीज की बजाय चीज के विकल्पों का इस्तेमाल कर रही थी। इसलिए आउटलेट के लाइसेंस को निलंबित किया गया। हालाँकि, प्रोडक्ट्स के नाम से चीज़ शब्द हटाने के बाद कंपनी का लाइसेंस फिर से बहाल कर दिया गया। मैकडॉनल्ड्स विवाद पर बोलते हुए एफडीए-अहमदनगर के खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र बेडे ने कहा, ‘अक्टूबर 2023 में, हमने केडगांव में आउटलेट का दौरा किया और पाया कि आउटलेट पर प्रदर्शित खाद्य पदार्थों के नामों में अमेरिकन चीज़ बर्गर, अमेरिकन चीज़ नगेट्स, चीज़ बर्गर, इटालियन चीज़ लावा बर्गर और ब्लूबेरी चीज़ केक शामिल थे। ये सभी नाम उनके उत्पादों के ब्रांड नाम हैं।’ आउटलेट का लाइसेंस निलंबित होने के बाद मैकडॉनल्ड्स इंडिया ने सफाई पेश की। कंपनी ने दावा किया कि वह अपने उत्पादों में सिर्फ शुद्ध चीज़ का ही इस्तेमाल करती है। हालाँकि, बाद में कंपनी ने अपने मेनू में से चीज शब्द हटा दिया था। इसके बाद ही कंपनी के आउटलेट के निलंबन को रद्द किया गया।

स्वर्णिम मुंबई न्यूज़लेटर 👋

हमारी डिजिटल पत्रिका और नई कहानियों की जानकारी सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ठाणे के ‘गायमुख मंदिर’ का रहस्य और इसकी अनोखी गाथा! समुद्र की तूफानी लहरों का ख़ौफ़नाक नज़ारा! 5-Star होटलों का काला सच और FSSAI के नियम Monsoon Eye Care Tips अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर तो हो गया… लेकिन हालात अब भी तनावपूर्ण हैं।