ताजा खबरें
July 27, 2026

नींद की कमी से हो सकती हैं कई गंभीर बीमारियां

sleep1
sleep1

बेहतर स्वास्थ्य के लिए लोग पौष्टिक आहार और व्यायाम को तो तवज्जो दे देते हैं लेकिन नींद को नजरअंदाज कर देते हैं. लेट नाइट तक जगने और अनहेल्दी खाने से हमारी सेहत पर काफी बुरा असर पड़ता है. नींद की कमी से हो सकती हैं कई गंभीर बीमारियां . एक्सपर्ट्स कहते हैं कि एक स्वस्थ शरीर को 7 से 8 घंटे की पर्याप्त नींद जरूर लेनी चाहिए. नींद की कमी से शरीर में कई समस्याएं जन्म ले सकती है. लोगों को पर्याप्त नींद की एहमियत और इसकी कमी से होने वाली बीमारियों से जागरूक करने के मकसद से 15 मार्च को वर्ल्ड स्लीप डे के तौर पर मनाया जाता है.

स्वस्थ शरीर को 7 से 8 घंटे की नींद जरूरी है और सोने का सबसे अच्छा टाइम रात 10 बजे से लेकिर सुबह 6 बजे तक का है. शरीर इस दौरान अपनी खोई हुई ऊर्जा को पुन: वापिस पाता है, क्षतिग्रस्त सेल्स खुद को रिपेयर करते है, ऑर्गन्स खुद को हुई डैमेज को ठीक करते हैं और अगले दिन के लिए तैयार करते हैं अगर हम शरीर को इतना आराम न दें तो ओवरबर्डन हमारे ऑर्गन्स बीमार हो जाते हैं और शरीर अस्वस्थ हो जाता है.

कैसे करें नींद पूरी

  • – सोने का एक निश्चित समय तय करें और उस समय नींद आए या न आए बिस्तर पर लेट जाएं.
  • – रात को कैफीन का सेवन न करें, इससे नींद में कमी आती है और सोने में परेशानी होती है.
  • – सोने के समय कमरे की लाइट बंद कर दें, अंधेरे से नींद आने वाले हार्मोंस एक्टिव होते हैं.
  • – सोने के लिए आप लाइट म्यूजिक का सहारा ले सकते हैं.
  • – सोने के लिए कंफर्टेबल बिस्तर का चयन करें, मुलायम और आरामदायक बिस्तर में जल्दी नींद आती है.
  • – सोने के लिए आप अच्छी किताब का सहारा भी ले सकते हैं. रात को किताब पढ़ने से आपको जल्द नींद आएगी.
  • – रात को टीवी, मोबाइल और लैपटॉप से दूरी बनाएं, इन चीजों के इस्तेमाल से नींद में रूकावट आती है.

स्वर्णिम मुंबई न्यूज़लेटर 👋

हमारी डिजिटल पत्रिका और नई कहानियों की जानकारी सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

हम स्पैम नहीं करते! अधिक जानकारी के लिए हमारी प्राइवेसी पॉलिसी पढ़ें।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Monsoon Eye Care Tips अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर तो हो गया… लेकिन हालात अब भी तनावपूर्ण हैं। “अक्षय तृतीया का असली मतलब—जो कभी खत्म न हो!” समुद्र की गहराई वहीं छिपी हैं ऐसी मछलियाँ महिलाओं के चेहरे के ये तिल खोल देते हैं किस्मत के दरवाजे!