ताजा खबरें
August 12, 2026

समाजवादी पार्टी के मुंबई अध्यक्ष अबु आजमी के जन्मदिन पर आर.एन. यादव ने दी बधाई, अनाथ आश्रम में बांटे फल

अबु आजमी के जन्मदिन पर

समाजवादी पार्टी के मुंबई अध्यक्ष अबु आजमी के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें बधाई देने के लिए समाजवादी पार्टी नवी मुंबई के अध्यक्ष आर.एन. यादव अपने सहयोगियों के साथ उनके आवास पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अबु आजमी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। जन्मदिन के अवसर पर पंडितों ने अबु आजमी को स्वस्थ रहने का आशीर्वाद दिया। साथ ही समाज के लिए और अधिक जोश एवं समर्पण के साथ कार्य करने की कामना की गई। इस मौके पर अबु आजमी के आवास पर मिठाई और शरबत का वितरण भी किया गया। कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उत्साह के साथ जन्मदिन मनाया और अबु आजमी के सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं, अबु आजमी के जन्मदिन को सामाजिक सेवा से जोड़ते हुए नवी मुंबई में आर.एन. यादव की ओर से अनाथ आश्रम में फल वितरित किए गए। इस पहल के माध्यम से जरूरतमंद बच्चों के साथ जन्मदिन की खुशियां साझा की गईं। आर.एन. यादव ने कहा कि जन्मदिन जैसे अवसरों को केवल उत्सव तक सीमित रखने के बजाय समाज के जरूरतमंद लोगों के बीच जाकर मनाना चाहिए। इसी भावना के साथ अनाथ आश्रम में फल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

अबु आजमी के जन्मदिन पर
अबु आजमी के जन्मदिन पर
अबु आजमी के जन्मदिन पर

स्वर्णिम मुंबई न्यूज़लेटर 👋

हमारी डिजिटल पत्रिका और नई कहानियों की जानकारी सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

हम स्पैम नहीं करते! अधिक जानकारी के लिए हमारी प्राइवेसी पॉलिसी पढ़ें।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5-Star होटलों का काला सच और FSSAI के नियम Monsoon Eye Care Tips अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर तो हो गया… लेकिन हालात अब भी तनावपूर्ण हैं। “अक्षय तृतीया का असली मतलब—जो कभी खत्म न हो!” समुद्र की गहराई वहीं छिपी हैं ऐसी मछलियाँ