स्थानीय रवीन्द्र मण्डप में 15-18 अप्रैल तक चिंता व चेतना संगठन की ओर से 49वीं राष्ट्रीय बैसाखी महोत्सव का आयोजन किया गया जिसके उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में ओड़िशा सरकार के कानून मंत्री श्री पृथ्वीराज हरिचंद उपस्थित होकर समारोह को संबोधित किए और विभिन्न क्षेत्रों की अव्वल प्रतिभाओं को सम्मानित किया जिसमें अरुणा महंती ओड़िशी नृत्यांगना से लेकर पर्यटन जगत के डा सौभाग्य महापात्र आदि शामिल थे। मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने संगठन के महासचिव सुरेन्द्र दास के भगीरथ प्रयास की सराहना करते हुए ओड़िशा नृत्य आदि को पिछले 49 वर्षों से बचाए रखने तथा ओड़िशा के नवोदित कलाकारों को मंच प्रदान करने के लिए बधाई दी।

संगठन के अध्यक्ष डॉ सहदेव साहू तथा सम्मानित अतिथि के रूप में निरंजन पटनायक,अशोक पाण्डेय,अजय बहादुर सिंह आदि उपस्थित थे। समारोह की अंतिम शाम भगवान जगन्नाथ की पहण्डी, ओड़िशी नृत्य आदि की प्रस्तुति प्रशंसनीय थी। गौरतलब है कि चिंता व चेतना संगठन के अध्यक्ष के रूप डॉ हरे कृष्ण महताब, ओड़िशा के लौह पुरुष बीजू पटनायक और ओड़िशा की पहली महिला मुख्यमंत्री नंदिनी सतपथी का योगदान आरंभ से ही ओड़िया अस्मिता का परिचायक रहा है।सच कहा जाय तो चिंता व चेतना का राष्ट्रीय बैसाखी ओड़िया नववर्ष का संदेशवाहक है। अशोक पाण्डेय

