सीएम-डिप्टी सीएम आवास के कैटरिंग का ४ साल के लिए
₹ ९.८५ करोड़ का टेंडर जारी: चहा ₹३ तो वीवीआईपी बुफे ₹ ७२०…
मुख्य प्रशासनिक गलियारों और सरकारी बंगलों के बाहर सामान्य दिनों की तरह ही सुरक्षाकर्मियों की गाड़ियां और वीआईपी काफिले गुज़र रहे हैं। लेकिन इन दिनों सत्ता के शीर्ष गलियारों में एक नया आंकड़ा गूंज रहा है—₹९.८५ करोड़। हाल ही में राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवासों पर खानपान (कैटरिंग) और आतिथ्य सेवाओं के लिए जारी किए गए नया अनुबंध (टेंडर) ने एक नई बहस को जन्म दे दिया है। एक तरफ जहां आम जनता महंगाई और बुनियादी सुविधाओं से जूझ रही है, वहीं वीआईपी बंगलों के इस भारी-भरकम कैटरिंग बजट पर सवाल खड़े होने लगे हैं। रिपोर्ट में खाने पीने की जो दरें दी गई है इतना कम रेट होने के बावजूद भी इसका बजट इतना हाई ? Read More:

