chef food png element image 2277935
rasedar aalu matter

सामग्री-
१ प्याला आलू छील कर छोटे टुकड़ों में कटे हुए।
१/२ प्याला मटर के दाने
१/२ प्याला दही
४-५ पके हुए टमाटर
हल्दी पाउडर
गरम मसाला पाउडर
नमक स्वादानुसार।
प्याज, लहसुन, हरी मिर्च, अदरक
हरा धनिया बारीक कटा हुआ
एक टुकड़ा दालचीनी
थोड़ी सी लौंग, इलायची, काली मिर्च
विधि: आलू और मटर में स्वादानुसार नमक, हल्दी, मिला कर आधे घंटे के लिए रख दें। आधे घंटे बाद उस में दही मिला कर माक्रोवेव में हाई हीट पर सात मिनिट के लिए पकाएँ। ग्राइन्डर में टमाटर, प्याज और लहसुन को पीस कर मिश्रण तैयार करें। इस मिश्रण में थोडा सा पानी डाल कर नमक, हरी मिर्च अदरक इलायची, लौंग और काली मिर्च के साथ उबालने रख दें। जब उबलने लगे और अच्छी सुगंध आने लगे तो माक्रोवेव में पकाए हुए आलू और मटर उसमें डाल दें। आलू गल जाएँ तो आँच से उतार कर हरा धनिया और गरम मसाला डाल कर गरमागरम परोसें।

स्वर्णिम मुंबई न्यूज़लेटर 👋

हमारी डिजिटल पत्रिका और नई कहानियों की जानकारी सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ठाणे के ‘गायमुख मंदिर’ का रहस्य और इसकी अनोखी गाथा! समुद्र की तूफानी लहरों का ख़ौफ़नाक नज़ारा! 5-Star होटलों का काला सच और FSSAI के नियम Monsoon Eye Care Tips अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर तो हो गया… लेकिन हालात अब भी तनावपूर्ण हैं।