Screenshot 2025 01 19 202951

प्रयागराज महाकुंभ मेले में रविवार को भीषण आग लगने से 180 कॉटेज जलकर राख हो गए। टेंटों में रखे गैस सिलेंडरों में लगातार ब्लास्ट होते रहे। आग इतनी भयानक थी कि लपटें रेलवे ब्रिज से भी ऊंची उठ रही थीं। इस दौरान ब्रिज से ट्रेन भी निकली। आग में टेंटों में रखे लाखों रुपए के नोट जल गए। लोगों ने कहा- आधे घंटे तक पटाखे फूटने जैसी आवाज आती रही। शास्त्री ब्रिज के पास सेक्टर 19 कैंप में ये आग लगी। अफसरों के मुताबिक, खाना बनाते समय सिलेंडर ब्लास्ट से यह आग लगी थी। इसके बाद कई सिलेंडर ब्लास्ट हुए। आग बुझाने के लिए 12 फायर ब्रिगेड भेजी गई थीं। करीब एक घंटे के भीतर फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है। आग में 50 टेंट जल चुके हैं। अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ घटना स्थल पर पहुंच कर हालात का जायजा ले रहे हैं।

स्वर्णिम मुंबई न्यूज़लेटर 👋

हमारी डिजिटल पत्रिका और नई कहानियों की जानकारी सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ठाणे के ‘गायमुख मंदिर’ का रहस्य और इसकी अनोखी गाथा! समुद्र की तूफानी लहरों का ख़ौफ़नाक नज़ारा! 5-Star होटलों का काला सच और FSSAI के नियम Monsoon Eye Care Tips अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर तो हो गया… लेकिन हालात अब भी तनावपूर्ण हैं।