महाराष्ट्र के नासिक और त्र्यंबकेश्वर में वर्ष 2027 में आयोजित होने वाले सिंहस्थ कुंभ मेले की तैयारियों ने अब गति पकड़ ली है। नासिक-त्र्यंबकेश्वर कुंभ इस धार्मिक आयोजन की औपचारिक शुरुआत का प्रतीकात्मक कार्यक्रम 31 अक्टूबर 2026 को आयोजित किया गया, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नासिक के रामकुंड पर धर्मध्वज फहराया। वहीं त्र्यंबकेश्वर के कुशावर्त तीर्थ में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने धर्मध्वज फहराया। इस अवसर पर संत-महात्माओं, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।
नासिक-त्र्यंबकेश्वर कुंभ ₹22,425 करोड़ से अधिक की विकास योजना
आगामी कुंभ मेले को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने ₹22,425.39 करोड़ की व्यापक विकास योजना को मंजूरी दी है। इसमें सड़क, परिवहन, बुनियादी सुविधाओं, स्वच्छता और श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया है। आयोजन के सुचारु संचालन के लिए नासिक-त्र्यंबकेश्वर सिंहस्थ कुंभ मेला प्राधिकरण का गठन भी किया गया है।
नासिक-त्र्यंबकेश्वर कुंभ मंदिरों और ऐतिहासिक धरोहरों का भी होगा संरक्षण
कुंभ मेले की तैयारियों में धार्मिक स्थलों और ऐतिहासिक धरोहरों को सुरक्षित रखने पर भी ध्यान दिया जा रहा है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने नासिक के प्रमुख विरासत स्थलों पर संरक्षण कार्य शुरू किए हैं। त्र्यंबकेश्वर मंदिर, पांडवलेणी गुफाओं और अन्य ऐतिहासिक स्थलों पर संरक्षण एवं पर्यटक सुविधाओं से जुड़े कार्य प्रस्तावित हैं। महाराष्ट्र के पुरातत्व विभाग की ओर से भी कई मंदिरों और तीर्थस्थलों के विकास का काम किया जा रहा है।
नासिक-त्र्यंबकेश्वर कुंभ श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन बड़ी चुनौती
कुंभ मेले में देशभर से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन के सामने यातायात नियंत्रण, सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल और भीड़ प्रबंधन बड़ी चुनौती होगी। रामकुंड और त्र्यंबकेश्वर के कुशावर्त तीर्थ जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों पर विशेष व्यवस्थाएं करने की योजना है। प्रशासन का लक्ष्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुविधाजनक धार्मिक अनुभव उपलब्ध कराना है।
धार्मिक आयोजन के साथ पर्यटन और अर्थव्यवस्था को भी मिलेगा बढ़ावा
नासिक-त्र्यंबकेश्वर कुंभ सिंहस्थ कुंभ मेला केवल धार्मिक आस्था का आयोजन नहीं है, बल्कि इससे महाराष्ट्र के पर्यटन, होटल व्यवसाय, परिवहन, स्थानीय व्यापार और छोटे कारोबारियों को भी अवसर मिलने की उम्मीद है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के आगमन से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा हो सकते हैं। हालांकि, इस विशाल आयोजन की वास्तविक सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि विकास कार्य समय पर पूरे हों और श्रद्धालुओं को स्वच्छता, सुरक्षा तथा मूलभूत सुविधाएं वास्तव में उपलब्ध हो पाएं।

