मछली ने चलाई कार

एक छोटी-सी मछली का यह अनोखा कारनामा बताता है कि तकनीक और रचनात्मक सोच मिलकर ऐसे प्रयोग कर सकती हैं, जिनकी हम कल्पना भी नहीं करते

क्या आपने कभी सोचा है कि एक छोटी-सी सुनहरी मछली भी कार चला सकती है? सुनने में यह किसी फिल्म की कहानी जैसा लगता है, लेकिन नीदरलैंड में एक अनोखे प्रयोग ने इस कल्पना को हकीकत का रूप दे दिया। मछली ने चलाई कार इस खास कार में एक पारदर्शी पानी की टंकी लगाई गई है, जिसमें ब्लब नाम की सुनहरी मछली रहती है। कार पर एक मोशन-सेंसिंग कैमरा लगाया गया है, जो मछली की गतिविधियों पर नजर रखता है। जब मछली टंकी के एक तरफ तैरती है, तो कैमरा उसकी दिशा पहचानकर कार के पहियों को उसी तरफ चलने का संकेत देता है। इस तरह मछली की तैरने की दिशा कार की दिशा को नियंत्रित करती है। 23 जनवरी 2025 को इटली के मिलान में आयोजित एक टीवी कार्यक्रम के दौरान ब्लब ने एक मिनट में 12.28 मीटर की दूरी तय की। इस उपलब्धि के लिए उसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में स्थान मिला। इस प्रयोग को नीदरलैंड के कंप्यूटर इंजीनियर थॉमस डी वुल्फ ने तैयार किया था।

मछली ने चलाई कार यह प्रयोग केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं है। Guinness World Records इसके पीछे मोशन-सेंसिंग और कंप्यूटर विजन जैसी तकनीकों की क्षमता दिखाना भी उद्देश्य है। इंजीनियर का मानना है कि भविष्य में इसी तरह की तकनीक शारीरिक रूप से अक्षम लोगों के लिए सहायक उपकरण विकसित करने में उपयोगी साबित हो सकती है।

स्वर्णिम मुंबई न्यूज़लेटर 👋

हमारी डिजिटल पत्रिका और नई कहानियों की जानकारी सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ठाणे के ‘गायमुख मंदिर’ का रहस्य और इसकी अनोखी गाथा! समुद्र की तूफानी लहरों का ख़ौफ़नाक नज़ारा! 5-Star होटलों का काला सच और FSSAI के नियम Monsoon Eye Care Tips अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर तो हो गया… लेकिन हालात अब भी तनावपूर्ण हैं।