sankrat
sankrati

प्रयागराज में मकर संक्रांति के मौके पर महाकुंभ का पहला अमृत स्नान हुआ। इसमें 3.5 करोड़ लोगों ने डुबकी लगाई। गुजरात के अहमदाबाद में भी काइट फेस्टिवल मनाया जा रहा है। महोत्सव में भाग लेने के लिए देश के 11 राज्यों से 52 और 47 देशों से 143 पतंगबाज पहुंचे हैं। अमित शाह ने अहमदाबाद में पतंग उड़ाई। वहीं, राजस्थान में भी पतंगबाजी का उत्सव मनाया जा रहा है। जयपुर के परकोटा स्थित गोविंद देवजी मंदिर में आज पतंगों की झांकी सजाई गई है। भक्त दर्शन के लिए यहां पहुंच रहे हैं। तमिलनाडु में पोंगल के मौके पर घरों में रंगोली सजाई गई। चेन्नई एयरपोर्ट में लाइटिंग की गई। वहीं बैलों की दौड़ जल्लीकट्‌टू भी आज से शुरू हो गई। असम में लोग बिहू का त्योहार मना रहे हैं। मध्य प्रदेश में मकर संक्रांति पर्व पर उज्जैन की शिप्रा नदी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने पहुंच रहे हैं। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने दान-पुण्य किया और भगवान महाकाल का आशीर्वाद भी ले रहे हैं। मकर संक्रांति पर बाबा महाकाल को तिल के उबटन से स्नान कराने के बाद तिल से बने पकवानों का भोग अर्पित किया गया राजस्थान में मकर संक्रांति मनाई जा रही है। इसके साथ जयपुर, सीकर समेत प्रदेश के कई जिलों में मंगलवार सुबह से ही पतंगबाजी शुरू हो गई। जयपुर के परकोटा स्थित गोविंद देवजी मंदिर में आज पतंगों की झांकी सजाई गई है। सुबह से ही लोग दर्शन के लिए यहां पहुंच रहे हैं।

स्वर्णिम मुंबई न्यूज़लेटर 👋

हमारी डिजिटल पत्रिका और नई कहानियों की जानकारी सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ठाणे के ‘गायमुख मंदिर’ का रहस्य और इसकी अनोखी गाथा! समुद्र की तूफानी लहरों का ख़ौफ़नाक नज़ारा! 5-Star होटलों का काला सच और FSSAI के नियम Monsoon Eye Care Tips अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर तो हो गया… लेकिन हालात अब भी तनावपूर्ण हैं।