critsmas
This image has an empty alt attribute; its file name is Screenshot-2024-12-24-204501-1-1024x437.png

 देशभर में बुधवार 25 दिसंबर को क्रिसमस का पर्व मनाया जाएगा। ऐसे में देश के अलग-अलग हिस्सों में क्रिसमस सेलिब्रेशन शुरू चुका है। मेघालय की राजधानी शिलांग के विभिन्न हिस्सों और चर्चों में रंगारंग क्रिसमस कैरोल का आयोजन किया गया। इस मौके पर लोग उत्साह से भरपूर है और पूरे शहर में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर घरों, सरकारी कार्यालयों और व्यावसायिक भवनों को रोशनी से सजाया गया। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर लोगों को समूहों में घूमते देखा जा सकता है। शिलांग के नोंगपोह में कैथोलिक चर्च ने एक मोबाइल क्रिसमस कैरोल कार्यक्रम का आयोजन किया। वहीं पश्चिम जयंतिया हिल्स जिले के जोवाई में पूरे शहर को एक उत्सवी वंडरलैंड में तब्दील कर दिया गया है। यहाँ के चर्च, सड़कें, घर और सरकारी इमारतों को खूबसूरत रोशनी और जगमगाते सितारों से सजाया गया हैं। शहर के अन्य इलाकों, जैसे लुम्पारियाट और मूकयार्डुप में भी भव्य लाइटिंग की गई है। राज्य के लोग भी इस पर्व का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में घरों से बाहर निकल आए है सड़कों पर घूमते नजर आए।

स्वर्णिम मुंबई न्यूज़लेटर 👋

हमारी डिजिटल पत्रिका और नई कहानियों की जानकारी सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ठाणे के ‘गायमुख मंदिर’ का रहस्य और इसकी अनोखी गाथा! समुद्र की तूफानी लहरों का ख़ौफ़नाक नज़ारा! 5-Star होटलों का काला सच और FSSAI के नियम Monsoon Eye Care Tips अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर तो हो गया… लेकिन हालात अब भी तनावपूर्ण हैं।