छठ महापर्व

ओड़िशा सरकार की पंजीकृत संस्था बिस्वास,भुवनेश्वर के अध्यक्ष इंजीनियर राजकुमार सिंह के अनुसार बिस्वास,भुवनेश्वर राजधानी भुवनेश्वर में छठ महापर्व विगत लगभग 35 वर्षों से मना रहा है। भुवनेश्वर में छठपूजा के दो दिवसीय सामूहिक अर्घ्यदान का आयोजन पवित्र नदी तट कुआखाई पर कुल दो स्थलों पर किया जाता है।एक,भुवनेश्वर से कटक जाने के रास्ते में राजमार्ग के समीप कुआखाई नदी छठघाट पर तथा दूसरा भुवनेश्वर,मंचेश्वर बालीयात्रा मैदान के समीप पवित्र कुआखाई छठघाट पर।बिस्वास-परिवार भुवनेश्वर द्वारा सामूहिक रूप से आयोजित होनेवाले दो-दिवसीय सामूहिक अर्ध्य दान में समय-समय पर ओड़िशा प्रदेश के मान्यवर राज्यपाल,मान्यवर मुख्यमंत्री,मान्यवर मंत्रीगण,मान्यवर विधायकगण तथा भुवनेश्वर महानगरनिगम के महापौर आदि शामिल होकर भगवान सूर्यदेव तथा उनकी बहन छठ परमेश्वरी को अर्घ्यदान करते हैं। अध्यक्ष इंजीनियर राजकुमार सिंह के अनुसार गत वर्षः2025 में बिस्वास के निवेदन पर ओड़िशा प्रदेश के मान्यवर मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी सपत्नीक छठघाट पर पधारकर भोर का अर्घ्य अर्पण किये थे तथा भुवनेश्वर,बिस्वास परिवार को इसके आयोजन हेतु प्रोत्साहित भी किये थे।छठ महापर्व 2026 के दो-दिवसीय सामूहिक अर्घ्यदान की तैयारियों के विषय में भी बिस्वास-भुवनेश्वर के अध्यक्ष ने बताया कि भुवनेश्वर मंचेश्वर बालीयात्रा प्रदर्शनी मैदान के समीप कुआखाई नदी तट की साफ-सफाई तथा सभी प्रकार की सुविधाओं का कार्य पूरा हो चुका है जिसमें स्थानीय प्रशासन,पुलिस प्रशासन तथा बिस्वास भुवनेश्वर की महिला शाखा और युवा शाखा आदि का पूर्णरुपेण सहयोग रहा।छठमहापर्व पूरी शुद्धता,पवित्रता,लोक आस्था,अटूट विश्वास के साथ-साथ तीन प्रत्यक्ष देवों- भगवान सूर्यदेव,वरुणदेव तथा वायुदेव की कठोरतम व निर्जल पूजा का महाव्रत है जिसमें छठव्रती महिलाएं और पुरुष कुल 36 घण्टे तक निराजल रहते हैं।

छठव्रती पहले अपने आस-पड़ोस को,अपने घर को,उसके उपरांत अपने आपको तथा छठ-चौके(छठ पकवान बनाने के घर-चूल्हे) की साफ-सफाई करते हैं।छठ महापर्व के पहले दिन नहाय-खाय होता है,दूसरे दिन खरना करते हैं,तीसरे दिन शाम को भगवान सूर्यदेव को छठघाट पर जाकर सायंकालीन पहला सामूहिक अर्घ्यदान करते हैं तथा चौथे दिन भोर में उगते हुए सूर्यदेव को अंतिम अर्घ्य अर्पणकर पारन करते हैं। छठ महापर्व का ठेकुआ प्रसाद बड़ा ही लोकप्रिय है।इस वर्ष 13नवंबर,2026 को नहाय-खाय,14 नवंबर,2026 को खरना,15 नवंबर,2026 को डूबते हुए सूर्यदेव तथा उनकी बहन छठ परमेश्वरी को सायंकालीन का पहला सामूहिक अर्घ्यदान है जबकि 16नवंबर,2026 को भोर में दूसरा तथा अंतिम सामूहिक अर्घ्य दान है।रामायणकालीन मान्यता के अनुसार भगवान श्रीराम और माता सीता ने भी छठ पूजन किया था।महाभारत काल में भी माता कुंती ने संतान प्राप्ति के लिए छठ व्रत किया था। इसीलिए तो उनका पुत्र महादानी कर्ण भी भगवान सूर्यदेव का बहुत बड़ा भक्त था।

कहते हैं कि माता द्रौपदी ने भी छठव्रत की थी। एक पुष्ट पौराणिक जानकारी के अनुसार श्रीकृष्ण का पुत्र सांब जो चर्मरोग से शापग्रसित था उसका इलाज भी ओड़िशा चन्द्रभागा नदी तट पर ,कोणार्क के सूर्यमंदिर की उपासना से हुआ था,सूरज भगवान की पहली किरणों के सेवन से हुआ था। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रियवंद नामक एक भक्त ने अपने लिए पुत्र प्राप्ति के लिए पहली बार छठ व्रत किया था। बिहार के औरंगाबाद जिले में पूरे भारत का इकलौता छठ पूजा मंदिर है जहां पर छठव्रतियों के चार दिनों तक ठहरकर छठ महापर्व मनाने हेतु सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं।यह महापर्व समस्त चर्मरोगों से मुक्ति, संतान प्राप्ति, पुत्र की लंबी उम्र, उसके उत्तम स्वास्थ्यप्राप्ति, उज्जवल भविष्य कामना,कुमारी कन्याओं के लिए कुलीन,सुयोग्य,ऐश्वर्वान वर की प्राप्ति और सुखमय जीवन की कामना के लिए किया जाता है। सांस्कृतिक प्रदेश ओड़िशा जिसकी राजधानी मंदिरों के शहर भुवनेश्वर में बिस्वास,भुवनेश्वर की ओर से प्रतिवर्ष मनाये जानेवाले छठमहापर्व का यहां की लोक आस्था और विश्वास के साथ सामंजस्य मिलाकर चलने में भी इसका सीधा लाभ ओड़िशा में कार्यरत हिन्दी भाषा-भाषियों तथा स्थानीय लोगों को भी मिलता है। अशोक पाण्डेय

स्वर्णिम मुंबई न्यूज़लेटर 👋

हमारी डिजिटल पत्रिका और नई कहानियों की जानकारी सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ठाणे के ‘गायमुख मंदिर’ का रहस्य और इसकी अनोखी गाथा! समुद्र की तूफानी लहरों का ख़ौफ़नाक नज़ारा! 5-Star होटलों का काला सच और FSSAI के नियम Monsoon Eye Care Tips अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर तो हो गया… लेकिन हालात अब भी तनावपूर्ण हैं।