ताजा खबरें
July 26, 2026

डॉक्टर्स सफेद और वकील काला कोट क्यों पहनते हैं?

docoer advocate dress code
doctoer and adocate

लगभग हर प्रोफेशन में एक ड्रेस कोर्ड होता है, और हमने देखा ही है कि डॉक्टर्स सफेद और वकील काला कोट क्यों पहनते हैं? , पुलिस के कपड़ों का रंग खाकी कलर का होता है। पर क्या आप जानते हैं कि वकील का कोट काला और डॉक्टर का कोट सफ़ेद क्यों होता है? केवल भारत में ही ऐसा नहीं है कि वकील का कोट काला और डॉक्टर का कोट सफेद होता है, बहुत से अन्य देश भी है यही कलर इस्तेमाल किया जाता है। किसी भी ड्रेस कोर्ड के पीछे कुछ न कुछ वजह जरुर होती है और डॉक्टर और वकील की इस ड्रेस के पीछे भी कुछ वजह तो जरुर होगी! आज हम यही जानेंगे कि क्या कारण है कि वकील के कोट का रंग काला और डॉक्टर के कोट का रंग सफेद होता है?

आपने हमेशा वकील को काले रंग के कोट में ही देखा होगा और इस कोट में ही अदालत में काम करते हैं। ब्लैक कोट का इतिहास काफी पुराना है इसका सम्बन्ध इंग्लेंड से है, जानकारी के अनुसार 1865 में इंग्लैड के शाही परिवार ने किंग्‍स चार्ल्‍स द्वितीय की मृत्यु पर कोट को ब्‍लैक कपड़े पहनने का आदेश दिया था और उसी समय से वहां यह अनिवार्य हो गया था। इसके बाद से ही वहां इस तरह के कोट पहने जाने लगे। अंग्रेजो के शासन में हमारे देश में भी यही नियम लागू कर दिया गया और यह नियम 1961 में हर वकील के लिए था जिसके बाद आज़ादी के बाद भी यही ड्रेस रही और आज भी वकील काला कोट ही पहनते हैं। हमारे देश में यह भी माना गया कि यह कलर अनुशासन लाता है और न्याय को लेकर लोगों में विश्वास को कायम रखता है इसीलिए वकील जज सभी के कोट काले ही रखे गये इनमे कीस तरह का परिवर्तन नहीं किया गया और नहीं आजादी के बाद ड्रेस को बदला गया।

डॉक्टर के इस सफ़ेद रंग के कोट के पीछे भी अंग्रेजो का ही हाथ है, अंग्रेजो के जमाने से ही डॉक्टर सफेद रंग का कोट पहनते हैं। डॉक्टर के इस कोट को अप्रिन कहा जाता है और जिसमे आपको सामने बड़े बड़े दो जेब दिखाई देंगे, यह जेब डॉक्टर के लिए काफी उपयोगी होते हैं वह इसमें आसानी से किसी भी काम की चीज़ को रख सकते हैं और जरूरत पड़ने पर उसे आसानी से निकाल सकते हैं। जॉर्ज आर्मस्ट्रांग ने सफेद कोट की पेशकश की थी जिसके बाद से यह उचित माना गया कि सफेद कोट ही डॉक्टर्स के लिए सही रहेगा, जॉर्ज आर्मस्ट्रांग एक सर्जन थे और कनाडाई मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष थे। सफेद कोट को पहनने की एक वजह यह भी है कि इस पर किसी भी तरह कि गंदगी आसानी से दिख जाती है और डॉक्टर को साफ़ सुथरा रहने की बेहद जरूरत होती है। सफेद रंग पर दाग और गंदगी आसानी से दिख जाती है जिस कारण उसे साफ करना आसान भी होता है और उस पर जल्द ही नज़र पर पड़ जाती है।

स्वर्णिम मुंबई न्यूज़लेटर 👋

हमारी डिजिटल पत्रिका और नई कहानियों की जानकारी सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

हम स्पैम नहीं करते! अधिक जानकारी के लिए हमारी प्राइवेसी पॉलिसी पढ़ें।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Monsoon Eye Care Tips अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर तो हो गया… लेकिन हालात अब भी तनावपूर्ण हैं। “अक्षय तृतीया का असली मतलब—जो कभी खत्म न हो!” समुद्र की गहराई वहीं छिपी हैं ऐसी मछलियाँ महिलाओं के चेहरे के ये तिल खोल देते हैं किस्मत के दरवाजे!