airplane home
aircraft at cameron air park 750x375 1

आपने वैसे तो ज्यादातर ऑफिस तक का सफर ऑटोरिक्शा, गाड़ी या फिर मोटरसाइकिल से तय किया होगा। लेकिन ऑफिस में जहाज लेकर जाते हैं इस देश के लोग… अगर आपको ऑफिस जाने के लिए हवाई जहाज मिल जाए तो क्या होगा? वहीं अगर यह हवाई जहाज आपका ही हो तो क्या होगा? यह सारी बातें जानककर आप काफी एक्साइटेड भी हो गए होंगे। ऐसे में आपकी एक्साइटमेंट दूर करते हुए आज आपको एक ऐसी जगह की बारे में बताएंगे जहां लोगों के घर के बाहर गाड़ी नहीं बल्कि हवाई जहाज खड़े मिलेंगे। 

अमेरिका के कैलिफोर्निया में स्थित है ये जगह 

अमेरिका के कैलिफोर्निया में स्थित कैमरुन एयरपार्क में आपको घरों के बाहर हवाई जहाज खड़े नजर आएंगे। घरों में प्लेन पार्क करने के लिए हैंगर भी यहां बनाए गए हैं। यहां पर सड़कों को ऐसे बनाया गया है कि उन पर चलकर हवाई जहाज आसानी से हवाई पट्टी तक पहुंच जाते हैं। कैमरुन एयरपार्क में रहने वाले लोग ऑफिस भी जहाज लेकर जाते हैं। 

1963 में बना था कैमरुन पार्क 

कैमरुन पार्क में हर घर में जहाज होने का एक कारण है। यह रहने वाला हर शख्स किसी न किसी तरह से एविशन इंडस्ट्री से जुड़ा हुआ है। यहां की गली सड़कों पर चलते हुए आपको एयरपोर्ट पर चलने जैसा महसूस होगा। सड़कों और गलियों के नाम भी एविएशन से जोड़कर ही रखे गए हैं जैसे बोइंग रोड। कैमरुन पार्क साल 1963 में बना था और यहां पर कुल 124 घर हैं। 

स्वर्णिम मुंबई न्यूज़लेटर 👋

हमारी डिजिटल पत्रिका और नई कहानियों की जानकारी सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ठाणे के ‘गायमुख मंदिर’ का रहस्य और इसकी अनोखी गाथा! समुद्र की तूफानी लहरों का ख़ौफ़नाक नज़ारा! 5-Star होटलों का काला सच और FSSAI के नियम Monsoon Eye Care Tips अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर तो हो गया… लेकिन हालात अब भी तनावपूर्ण हैं।