ताजा खबरें
September 11, 2026
secmi conduct1

सेमीकंडक्टर, चिप मेकिंग के पीछे पूरी दुनिया भाग रही है. चिप की रेस में शामिल हुए अडानी, भारत में टाटा समूह ने भी सेमीकंडक्टर की दिशा में काम करना शुरू कर दिया है. चिप का फ्यूचर देखते हुए अडानी कहां पीछे रहने वाले है. अडानी ने भी चिप मेकिंग की रेस में खुद को शामिल कर लिया है. अडानी समूह के मुखिया गौतम अडानी ने सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री में दस्तक देने की तैयारी कर ली है. गौतम अडानी ने हाल ही में चिप बनाने वाली कंपनी क्वॉलकॉम के सीईओ क्रिस्टियानो आर. एमोन से मुलाकात की है.  क्वॉलकॉम के सीईओ क्रिस्टियानो आर. एमोन और गौतम अडानी के बीच लंबी मुलाकात हुई.  दोनों के बीच सेमीकंडक्टर सेक्टर में भारत की क्षमता और एआई में उसकी भूमिका को लेकर बातचीत हुई है. क्रिस्टियानो आर एमोन और अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी ने तेजी से बदलते वैश्विक प्रौद्योगिकी बाजारों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और सेमीकंडक्टर की भूमिका पर सोमवार को चर्चा की. अडानी ने  ‘एक्स’ पर लिखा है कि सेमीकंडक्टर, एआई और परिवहन क्षेत्रों में भारत की क्षमता पर दोनों ने मुंबई में हुई मुलाकात के दौरान चर्चा की. क्वालकॉम सेमीकंडक्टर और वायरलेस दूरसंचार उत्पादों के डिजाइन और विनिर्माण में अग्रणी कंपनी है। वहीं अडानी समूह ने 2022 में बंदरगाहों, लॉजिस्टिक और बिजली उत्पादन में निजी उपयोग वाले नेटवर्क के लिए 5जी स्पेक्ट्रम की एक छोटी मात्रा खरीदी थी. अडानी समूह कई स्थानों पर डेटा सेंटर भी बना रहा है. 

स्वर्णिम मुंबई न्यूज़लेटर 👋

हमारी डिजिटल पत्रिका और नई कहानियों की जानकारी सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

हम स्पैम नहीं करते! अधिक जानकारी के लिए हमारी प्राइवेसी पॉलिसी पढ़ें।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ठाणे के ‘गायमुख मंदिर’ का रहस्य और इसकी अनोखी गाथा! समुद्र की तूफानी लहरों का ख़ौफ़नाक नज़ारा! 5-Star होटलों का काला सच और FSSAI के नियम Monsoon Eye Care Tips अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर तो हो गया… लेकिन हालात अब भी तनावपूर्ण हैं।