ताजा खबरें
July 26, 2026

कमर्शियल LPG की सप्लाई बहाल, 5 दिन बाद बाजार में फिर पहुंचेंगे सिलेंडर

lpj cyllindar

पांच दिनों की रोक के बाद सरकार ने देशभर में कमर्शियल LPG सिलेंडरों की आपूर्ति फिर से शुरू कर दी है। कमर्शियल LPG की सप्लाई बहाल, 5 दिन बाद बाजार में फिर पहुंचेंगे सिलेंडर, पेट्रोलियम मंत्रालय ने शनिवार को जानकारी दी कि अब देश के लगभग सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में व्यावसायिक गैस सिलेंडरों का वितरण दोबारा चालू कर दिया गया है। सरकार ने 9 मार्च को एहतियातन कमर्शियल गैस की सप्लाई रोक दी थी, क्योंकि कई स्थानों से सिलेंडरों की जमाखोरी और काला बाज़ारी की शिकायतें सामने आ रही थीं। अब हालात की समीक्षा के बाद वितरण व्यवस्था सामान्य करने का फैसला लिया गया है। सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे गैस की कमी की आशंका में घबराकर अतिरिक्त बुकिंग न करें। अधिकारियों का कहना है कि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए LPG की उपलब्धता पर्याप्त है और आपूर्ति प्रणाली को सुचारु बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।

कालाबाजारी और अवैध भंडारण पर लगाम लगाने के लिए विभिन्न राज्यों में प्रशासन और तेल कंपनियों की संयुक्त टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। अधिकारियों के मुताबिक कई जगहों पर अवैध रूप से जमा किए गए सिलेंडरों को जब्त भी किया गया है। पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव Sujata Sharma ने बताया कि ऊर्जा आपूर्ति के बेहतर प्रबंधन के लिए Delhi NCR में एक अस्थायी व्यवस्था भी लागू की गई है। इसके तहत उद्योगों, होटल और रेस्टोरेंट को अगले एक महीने तक पारंपरिक प्राकृतिक गैस के विकल्प के रूप में Refuse Derived Fuel जैसे बायोमास आधारित ईंधन का उपयोग करने की अनुमति दी गई है। इस व्यवस्था का उद्देश्य गैस की खपत को नियंत्रित करना और आवश्यक क्षेत्रों के लिए आपूर्ति सुनिश्चित करना है। विशेषज्ञों का मानना है कि कचरे से बने ईंधन के इस्तेमाल से न केवल ऊर्जा का वैकल्पिक स्रोत मिलेगा, बल्कि शहरी ठोस कचरे के प्रबंधन में भी मदद मिल सकती है।

स्वर्णिम मुंबई न्यूज़लेटर 👋

हमारी डिजिटल पत्रिका और नई कहानियों की जानकारी सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

हम स्पैम नहीं करते! अधिक जानकारी के लिए हमारी प्राइवेसी पॉलिसी पढ़ें।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Monsoon Eye Care Tips अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर तो हो गया… लेकिन हालात अब भी तनावपूर्ण हैं। “अक्षय तृतीया का असली मतलब—जो कभी खत्म न हो!” समुद्र की गहराई वहीं छिपी हैं ऐसी मछलियाँ महिलाओं के चेहरे के ये तिल खोल देते हैं किस्मत के दरवाजे!