ताजा खबरें
September 11, 2026

ईशा देओल-भरत तख्तानी हुए अलग, 12 साल बाद हुआ तलाक

eaha bharat

Esha Deol Divorce: पति से तलाक के बाद कहां रहेंगी ईशा देओल?

esha dewol

Esha Deol-Bharat Takhtani Seperation: धर्मेंद्र-हेमा मालिनी की बेटी और एक्ट्रेस ईशा देओल शादी के 12 साल बाद भरत तख्तानी से डिवोर्स ले रही हैं. एक्ट्रेस ने साल 2012 में अपने बॉयफ्रेंड भरत तख्तानी से शादी की थी. अब दोनों ने आपसी सहमति से एक-दूसरे से अपनी राहें अलग करने का फैसला किया है. बता दें कि दोनों की सेपरेशन की वजह भरत का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर बताया जा रहा है.

ईशा देओल और भरत तख्तानी अक्सर सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करते हुए कपल गोल्स देते दिखाई देते थे. हालांकि काफी समय पहले से ही कपल ने एक साथ फोटोज पोस्ट करनी बंद कर दी थी. इसके बाद से ही दोनों के बीच कुछ ठीक ना होने के अंदाजे लगाए जा रहे थे. इसके अलावा ईशा की मां हेमा मालिनी के 75वें बर्थडे बैश में भी भरत कहीं दिखाई नहीं दिए थे. इन सबने दोनों के डिवोर्स रूमर्स को बढ़ावा दिया था. अब ईशा और भरत ने खुद एक स्टेटमेंट में साफ किया है कि वे एक-दूसरे से अलग हो रहे हैं. कपल की दो बेटियां भी हैं जिनका नाम राध्या और मिराया है. ईशा अपने पति और बच्चों के साथ बांद्रा के घर में रहती थीं. लेकिन अब सवाल ये है कि पति से तलाक के बाद ईशा कहां रहेंगी? E24 की रिपोर्ट के मुताबिक पति से अलग होने के बाद एक्ट्रेस अपनी मां हेमा मालिनी के जुहू वाले अद्वितीय बंगले में शिफ्ट होने की तैयारी कर रही हैं.

स्वर्णिम मुंबई न्यूज़लेटर 👋

हमारी डिजिटल पत्रिका और नई कहानियों की जानकारी सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

हम स्पैम नहीं करते! अधिक जानकारी के लिए हमारी प्राइवेसी पॉलिसी पढ़ें।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ठाणे के ‘गायमुख मंदिर’ का रहस्य और इसकी अनोखी गाथा! समुद्र की तूफानी लहरों का ख़ौफ़नाक नज़ारा! 5-Star होटलों का काला सच और FSSAI के नियम Monsoon Eye Care Tips अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर तो हो गया… लेकिन हालात अब भी तनावपूर्ण हैं।