Bade Miyan Chote Miyan: 'बड़े मियां छोटे मियां' की रिलीज डेट आई सामने

bade miya chote miya 1

Bade Miyan Chote Miyan Teaser Date अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म बड़े मियां छोटे मियां मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में भरपूर एक्शन देखने को मिलने वाला है। अब फैंस का इंतजार भी खत्म हो गया है जल्द ही इस फिल्म का टीजर रिलीज होने वाली है। अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की एक्शन कॉमेडी फिल्म की घोषणा के बाद से फैंस काफी उत्साहित हैं। इन दोनों को बॉलीवुड का सबसे बड़ा एक्शन स्टार माना जाता है और उन्हें एक साथ देखना फैंस के लिए ट्रीट है। फिल्म की शूटिंग कुछ समय पहले शुरू हुई थी और अब आने वाले हफ्ते में इसकी शूटिंग पूरी हो जाएगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, अब निर्माता फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा करने वाले हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, निर्माताओं ने यह फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज करने की योजना बनाई है यानी कि यह फिल्म साल 2024 में ईद के हिसाब से 10 या 11 अप्रैल को रिलीज हो सकती है। दरअसल, ईद को बड़ी रिलीज विंडो माना जाता है। पूजा एंटरटेनमेंट ने एक्शन से भरपूर ‘बड़े मियां छोटे मियां’ जैसी बड़ी फिल्म के लिए हॉलिडे पीरियड होने के कारण ईद की डेट लॉक कर दी है। फिल्म को यूरोप और यूएई में कुछ बेहतरीन स्थानों पर शूट किया गया है। फिल्म में फैंस को अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ का दमदार एक्शन अवतार देखने को मिलेगा। फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है। अब ‘सुल्तान’ और ‘भारत’ के बाद ‘बड़े मियां छोटे मियां’ ईद पर रिलीज होने वाली अली अब्बास की तीसरी फिल्म होगी। पहले यह फिल्म दिसंबर 2023 में रिलीज होने वाली थी, जिसका क्लैश शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ से होने वाला था। हालांकि, अब इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है, क्योंकि फिल्म की प्रोडक्शन टीम इसके पोस्ट प्रोडक्शन पर खास ध्यान देना चाहती है।

 

स्वर्णिम मुंबई न्यूज़लेटर 👋

हमारी डिजिटल पत्रिका और नई कहानियों की जानकारी सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

हम स्पैम नहीं करते! अधिक जानकारी के लिए हमारी प्राइवेसी पॉलिसी पढ़ें।