ताजा खबरें
September 13, 2026

Paytm पेमेंट्स बैंक को झटका, फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट ने ठोका ₹5.49 करोड़ का जुर्माना

pytm

मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप

paytm

आरबीआई (RBI) की ओर से लगाए गए प्रतिबंध के अलावा पेटीएम पेमेंट्स बैंक को अब एक और झटका लगा है. दरअसल, पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर वित्त मंत्रालय की फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट (FIU) की गाज गिरी है. एफआईयू ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाते हुए 5.49 करोड़ रुपये का जुर्माना लगा दिया है. फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट ने पाया कि कई संस्थाओं ने आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए पेटीएम पेमेंट्स बैंक के अकाउंट्स का इस्तेमाल किया.

वित्त मंत्रालय की वित्तीय खुफिया इकाई (एफआईयू-आईएनडी) ने धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत अपने दायित्वों का उल्लंघन करने के लिए वन97 कम्युनिकेशन्स सर्विस की स्वामित्व वाली पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर 5.49 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। एक बयान में वित्त मंत्रालय ने कहा कि एफआईयू-आईएनडी ने कानून प्रवर्तन एजेंसियों से कुछ संस्थाओं और उनके व्यवसायों के नेटवर्क के बारे में विशिष्ट जानकारी प्राप्त करने पर पेटीएम पेमेंट्स बैंक की समीक्षा शुरू की। इसमें कहा गया है कि इन अवैध परिचालनों से उत्पन्न धन, यानी अपराध की आय को इन संस्थाओं द्वारा पेटीएम पेमेंट्स बैंक के साथ रखे गए बैंक खातों के माध्यम से भेजा गया था।

स्वर्णिम मुंबई न्यूज़लेटर 👋

हमारी डिजिटल पत्रिका और नई कहानियों की जानकारी सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

हम स्पैम नहीं करते! अधिक जानकारी के लिए हमारी प्राइवेसी पॉलिसी पढ़ें।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ठाणे के ‘गायमुख मंदिर’ का रहस्य और इसकी अनोखी गाथा! समुद्र की तूफानी लहरों का ख़ौफ़नाक नज़ारा! 5-Star होटलों का काला सच और FSSAI के नियम Monsoon Eye Care Tips अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर तो हो गया… लेकिन हालात अब भी तनावपूर्ण हैं।