ताजा खबरें
September 5, 2026

Pakistan में होंगे दो प्रधानमंत्री, नवाज-बिलावल के बीच हुआ समझौता

nawab bilawal 1
nawab bilav

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद को लेकर पीएमएल नवाज और बिलावल भुट्टो जरदारी की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के बीच डील फाइनल हो गई है। Pakistan में होंगे दो प्रधानमंत्री, नवाज-बिलावल के बीच हुआ समझौता पाकिस्तान में दो प्रधानमंत्री का फॉर्मूला तय किया गया है। पाकिस्तान में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिलने के बाद वहां जोड़ तोड़ की राजनीति भी लगातार जारी है। इमरान समर्थित निर्दलीय उम्मीदवारों को अपने पाले में लाने की कोशिशें भी तेज हो गई हैं।

अगर पीएमएलएन को पूर्ण बहुमत मिलता तो नवाज शरीफ के छोटे भाई शहबाज शरीफ खुद उनके प्रधानमंत्री बनने का ऐलान कर चुके थे। लेकिन पाकिस्तान की मीडिया के मुताबिक नवाज शरीफ गठबंधन सरकार संभालने के इच्छुक नहीं थे। उन्हें लगता है कि कमजोर सरकार में फैसले लेना मुश्किल होगा। वहीं पिछले बार गठबंधन सरकार में विदेश मंत्री रहे बिलावल भुट्टो ने चुनाव से पहले ही साफ कर दिया था कि वो इस बार नवाज सरकार में मंत्री नहीं बनेंगे। पीपीपी इस बार बिलावल भुट्टो को प्रधानमंत्री बनाने के मुद्दे पर अड़ी हुई है। 

स्वर्णिम मुंबई न्यूज़लेटर 👋

हमारी डिजिटल पत्रिका और नई कहानियों की जानकारी सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

हम स्पैम नहीं करते! अधिक जानकारी के लिए हमारी प्राइवेसी पॉलिसी पढ़ें।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ठाणे के ‘गायमुख मंदिर’ का रहस्य और इसकी अनोखी गाथा! समुद्र की तूफानी लहरों का ख़ौफ़नाक नज़ारा! 5-Star होटलों का काला सच और FSSAI के नियम Monsoon Eye Care Tips अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर तो हो गया… लेकिन हालात अब भी तनावपूर्ण हैं।