ताजा खबरें
July 21, 2026

किसानों का दिल्ली कूच: ट्रैक्टरों पर किसान रवाना

123

Farmers Protest Live: बॉर्डर सील, 18000 सुरक्षाबल, ड्रोन से निगरानी: दिल्ली कूच से किसानों को रोकने के लिए सरकार का 7 लेयर सिक्योरिटी प्लान

Farmers Protest Delhi, Kisan Andolan News Live: पंजाब के किसानकिसानों का दिल्ली कूच: ट्रैक्टरों पर किसान रवाना स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने, एमएसपी पर गारंटी, लखीमपुर खीरी हादसे पर सख्त कार्रवाई करने, किसान मोर्चों के दौरान मारे गए किसानों के परिवारों को सरकारी नौकरी व मुआवजा राशि देने की मांग पर किसानों का दिल्ली कूच: ट्रैक्टरों पर किसान रवाना अड़े हैं। उन्हें दिल्ली पहुंचने से रोकने के लिए हरियाणा में सुरक्षा के काफी कड़े इंतजाम हैं। कुछ देर बाद दिल्ली की तरफ कूच किया जाएगा।

Untitled 1

Farmers Protest: ड्रोन से आसपास के रास्तों पर भी नजर

किसानों को रोकने के लिए सिर्फ आंसू गैस, लाठी और बॉडी गार्ड किट के साथ ही फोर्स की तैनाती की गई है. बॉर्डर पर फ्रंट लेयर में महिला सुरक्षा बलों की संख्या ज्यादा है. ड्रोन के जरिये आसपास के अन्य रास्तों पर भी नजर रखी जा रही है. पिछली बार से सबक लेते हुए जवानों को इस बार एंटी टियर गैस मास्क दिए गए हैं. पिछली बार किसानों ने पुलिस के आंसू गैस के गोले वापस पुलिस पर ही फेंके थे.

Farmer Protest: 7 लेयर की कड़ी सुरक्षा

किसानों के दिल्ली कूच को लेकर सुरक्षाकर्मियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं. किसी भी सूरत में ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ किसानों को दिल्ली में घुसने से रोकने को कहा गया है. सिंघु-गाजीपुर-टिकरी-चिल्ला बॉर्डर पर करीब 18 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात हैं. हर बॉर्डर पर 7 लेयर की कड़ी सुरक्षा है. दिल्ली पुलिस के अलावा, रैपिड एक्शन फोर्स, सीआईएसएफ, बीएसएफ के जवानों की तैनाती की गई है.

Farmer Protest: मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम नरेंद्र मोदी पर बोला हमला

आंदोलनकारी किसानों को दिल्ली में घुसने से रोकने के लिए हरियाणा और दिल्ली में किए जा रहे इंतजामों पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा…

“कंटीले तार, ड्रोन से आंसू गैस, कीले और बंदूक़ें… सबका है इंतजाम, 

तानाशाही मोदी सरकार ने किसानों की आवाज पर जो लगानी है लगाम ! 

याद है ना “आंदोलनजीवी” व “परजीवी” कहकर किया था बदनाम, और 750 किसानों की ली थी जान ? 

10 सालों में मोदी सरकार ने देश के अन्नदाताओं से किए गए अपने तीन वादे तोड़े हैं- 

1. 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी 

2. स्वामीनाथन रिपोर्ट के मुताबिक Input Cost + 50% MSP लागू करना 

3. MSP को कानूनी दर्जा 

खरगे ने आगे कहा, अब समय आ गया है कि 62 करोड़ किसानों की आवाज उठाने का. 

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में आज कांग्रेस पार्टी “किसान न्याय” की आवाज उठाएगी. हमारा किसान आंदोलन को पूरा समर्थन है. 

न डरेंगे, न झुकेंगे !

स्वर्णिम मुंबई न्यूज़लेटर 👋

हमारी डिजिटल पत्रिका और नई कहानियों की जानकारी सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

हम स्पैम नहीं करते! अधिक जानकारी के लिए हमारी प्राइवेसी पॉलिसी पढ़ें।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर तो हो गया… लेकिन हालात अब भी तनावपूर्ण हैं। “अक्षय तृतीया का असली मतलब—जो कभी खत्म न हो!” समुद्र की गहराई वहीं छिपी हैं ऐसी मछलियाँ महिलाओं के चेहरे के ये तिल खोल देते हैं किस्मत के दरवाजे! ऐसी मछलियाँ, जिनकी ताकत और चालाकी इंसानों को भी चौंका दे