ताजा खबरें
July 21, 2026

Bharat Jodo Nyay Yatra: आगरा में राहुल गांधी की यात्रा में शामिल हुए 

rahul gandhi akhilesh yadav 23277607

Bharat Jodo Nyay Yatra Akhilesh Yadav: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) आज यूपी के आगरा से निकल रही है. Bharat Jodo Nyay Yatra: आगरा में राहुल गांधी की यात्रा में शामिल हुए  जानकारी के मुताबिक, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) कांग्रेस की न्याय यात्रा में शामिल हुए. आज वो आगरा में राहुल गांधी के साथ चुनावी कदमताल करते दिखाई दिए. बता दें कि उत्तर प्रदेश में सीट बंटवारे पर फाइनल मुहर के बाद अखिलेश यादव ने यात्रा में शामिल होने की सहमति दी थी. अब आगरा में यात्रा के दौरान राहुल और अखिलेश ने एक मंच से लोगों को संबोधित भी किया. इस दौरान दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता काफी उत्साहित नजर आए. इस दौरान अखिलेश ने कहा कि हमारे सामने की चुनौती लोकत्रंत को बचाने की है. देश से बीजेपी को हटाने के लिए हम साथ आए हैं. वहीं राहुल गांधीने कहा कि धन्यवाद अखिलेश जी एक साल में भारत जोड़ो यात्रा में कन्याकुमारी से कश्मीर तक यात्रा की यात्रा से एक नारा आया एक व्यक्ति आया दौड़ता हुआ और बोला आप नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल रहे हो हमारा सबसे पहला सबसे बड़ा काम जो भाई को भाई से लड़ाया गया है उसके खिलाफ खड़ा होना है नफरत को सिर्फ मोहब्बत हरा सकती है हम इनकी नफरत को मोहब्बत से मिटाएंगे.

akhilash yadav

जान लें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 8 जिले से होते हुए आगरा से फतेहपुर सीकरी लोकसभा होते हुए राजस्थान में एंट्री करेगी. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बताया है कि आज शाम से 2 मार्च तक यात्रा में ब्रेक होगा. धौलपुर के बाद यात्रा फिर मध्य प्रदेश से शुरू होगी.

एमपी में कहां-कहां जाएगी न्याय यात्रा?
इसके बाद ये मध्य प्रदेश के मुरैना, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, शाजापुर और उज्जैन समेत कई जिलों से गुजरेगी, इस दौरान राहुल गांधी 5 मार्च को उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करेंगे. राहुल गांधी भले ही इस यात्रा को गैर-राजनीतिक बता रहे हैं लेकिन इससे एमपी के कई जिलों को लोकसभा चुनाव के लिए साधने की कोशिश होगी.

स्वर्णिम मुंबई न्यूज़लेटर 👋

हमारी डिजिटल पत्रिका और नई कहानियों की जानकारी सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

हम स्पैम नहीं करते! अधिक जानकारी के लिए हमारी प्राइवेसी पॉलिसी पढ़ें।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर तो हो गया… लेकिन हालात अब भी तनावपूर्ण हैं। “अक्षय तृतीया का असली मतलब—जो कभी खत्म न हो!” समुद्र की गहराई वहीं छिपी हैं ऐसी मछलियाँ महिलाओं के चेहरे के ये तिल खोल देते हैं किस्मत के दरवाजे! ऐसी मछलियाँ, जिनकी ताकत और चालाकी इंसानों को भी चौंका दे