ताजा खबरें
July 21, 2026

कांग्रेस की नई मुसीबत: IT डिपार्टमेंट ने थमाया 1745 करोड़ रुपए का नया टैक्स नोटिस

rahul with sonia 23665826
congress it

Congress Tax Notice: इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कांग्रेस को 1745 करोड़ रुपए का नया टैक्स नोटिस थमा दिया है। पार्टी को साल 2014 से 2017 के बीच के टैक्स रकम के तौर पर यह राशि जमा कराने के लिए कहा गया है। इससे दो दिन पहले भी विभाग की ओर से पार्टी को 1823 करोड़ रुपए का टैक्स नोटिस जारी किया गया था। कांग्रेस की नई मुसीबत: IT डिपार्टमेंट ने थमाया 1745 करोड़ रुपए का नया टैक्स नोटिस इसके साथ ही कांग्रेस पर टैक्स की कुल देनदारी 3567 करोड़ रुपए हो गई है। लोकसभा चुनाव से पहले आयकर की इस कार्रवाई को कांग्रेस ‘टैक्स टेरेरिज्म’ करार दे चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कांग्रेस को साल 2014-15 के लिए 663 करोड़ रुपए, साल 2015-16 के लिए 664 करोड़ रुपए और साल  2016-17 के लिए 417 करोड़ रुपए के टैक्स का भुगतान करने के लिए कहा गया है। हालांकि, पार्टी ने कहा है कि विभाग की ओर से टैक्स सही ढंग से कैलकुलेट नहीं किया गया है। कांग्रेस की ओर से दावा किया गया है कि IT विभाग ने राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाला टैक्स रिबेट नहीं लगाया है और पूरे कलेक्शन पर टैक्स भरने का नोटिस जारी किया है। साथ ही विभाग ने कांग्रेस नेताओं से जब्त डायरियों की थर्ड पार्टी एंट्री के आधार पर भी टैक्स लगा दिया है। 

Also Read:

सोनिया गांधी राजस्थान से राज्यसभा सांसद

गुरदासपुर से सनी देओल का टिकट कटा

स्वर्णिम मुंबई न्यूज़लेटर 👋

हमारी डिजिटल पत्रिका और नई कहानियों की जानकारी सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

हम स्पैम नहीं करते! अधिक जानकारी के लिए हमारी प्राइवेसी पॉलिसी पढ़ें।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर तो हो गया… लेकिन हालात अब भी तनावपूर्ण हैं। “अक्षय तृतीया का असली मतलब—जो कभी खत्म न हो!” समुद्र की गहराई वहीं छिपी हैं ऐसी मछलियाँ महिलाओं के चेहरे के ये तिल खोल देते हैं किस्मत के दरवाजे! ऐसी मछलियाँ, जिनकी ताकत और चालाकी इंसानों को भी चौंका दे