sunny1
sunney deol

BJP Lok Sabha Candidates List: बीजेपी ने शनिवार को ओडिशा, पंजाब और पश्चिम बंगाल के लोकसभा उम्मीदवारों की 8वीं लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में बीजेपी ने 11 और उम्मीदवारों की घोषणा की. गुरदासपुर से सनी देओल का टिकट कटा जिसमें कटक से भर्तृहरि महताब, लुधियाना से रवनीत सिंह बिट्टू (Ravneet Singh Bittu), पटियाला से परनीत कौर (Preneet Kaur) को उम्मीदवार बनाया गया. भाजपा ने अमेरिका में भारत के पूर्व राजदूत तरणजीत सिंह संधू को अमृतसर लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया है. हंस राज हंस, जो 2019 में बीजेपी के टिकट पर उत्तर पश्चिम दिल्ली से जीते थे, फरीदकोट सीट से चुनाव लड़ेंगे. ये सीट अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित है. इसके अलावा मौजूदा सांसद और एक्टर सनी देओल की जगह गुरदासपुर लोकसभा सीट से दिनेश सिंह ‘बब्बू’ को टिकट दिया गया. आम आदमी पार्टी छोड़कर आए सुशील कुमार रिंकू जालंधर से उम्मीदवार होंगे. लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की आठवीं सूची जारी कर दी है। सूची में ओडिशा की तीन, पंजाब की छह और पश्चिम बंगाल की दो लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों का एलान किया गया है। इसमें बड़ी खबर यह है कि पंजाब की गुरदासपुर लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद और बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल का टिकट काट दिया गया है। उनकी जगह दिनेश सिंह को टिकट दिया गया है।

स्वर्णिम मुंबई न्यूज़लेटर 👋

हमारी डिजिटल पत्रिका और नई कहानियों की जानकारी सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ठाणे के ‘गायमुख मंदिर’ का रहस्य और इसकी अनोखी गाथा! समुद्र की तूफानी लहरों का ख़ौफ़नाक नज़ारा! 5-Star होटलों का काला सच और FSSAI के नियम Monsoon Eye Care Tips अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर तो हो गया… लेकिन हालात अब भी तनावपूर्ण हैं।