ताजा खबरें
July 21, 2026

वनीला आइसक्रीम

  1. no cook vanilla id94ff9aसामग्री:
  2. ताजी क्रीम – ०१ कप,
  3. फूल क्रीम दूध- ०१ कप,
  4. वनीला एसेंस – १/२ छोटा चम्मच,
  5. कार्न फ्लोर – ०१ बड़ा चम्मच,
  6. पिसी हुई शक्कर – १/२ कप।
  7. विधि: वनीला-आइसक्रीम सबसे पहले आधा कप दूध निकाल लें और बाकी बचे दूध को किसी बड़े बर्तन में गर्म करें। जब तक दूध गर्म हो रहा है, अलग निकाले गये दूध में कार्न ़फ्लोर को अच्छी तरह से घोल लें। जब गर्म किये जा रहे दूध में उबाल आने लगे, कॉर्न ़फ्लोर वाले दूध को डाल दें और चलाकर अच्छी तरह से मिला लें। दूध को चलाते हुए गाढ़ा होने तक पकायें। जब दूध गाढ़ा होने लगे, आंच बंद कर दें और दूध को ठंडा होने दें। अब एक बड़े बर्तन (जिसमें क्रीम वाला बर्तन आ सके) में बर्फ के टुकड़े रखकर उसके ऊपर क्रीम के बर्तन को रख दें और फिर उसे अच्छी तरह से फेंट लें। फेंटने के बाद क्रीम में वनीला एसेंस मिलायें और एक फिर से फेंट लें। इसके बाद क्रीम में पिसी हुई शक्कर डालें और उसे एक बार फिर से फेंट लें।
  8. दूध पूरी तरह से ठंडे होने पर क्रीम को दूध में डाल कर अच्छी तरह से मिला लें और फिर उसे फ्रीजर में २ घंटे के लिये जमा दें। २ घंटे के बाद दूध को फ्रीजर से बाहर निकाल कर एक बार उसे फेंटें और फिर उसे आइसक्रीम जमाने वाले सांचों में भरकर ६ घंटे के लिये जमा दें। अब आपकी स्वादिष्ट वनीला आइसक्रीम खाने के लिये तैयार है। इसे फ्रीजर से निकालें और क्रीम को बाउल में निकाल कर ऊपर से ड्राइप्रâूट्स से सजा कर आनंद लें।

स्वर्णिम मुंबई न्यूज़लेटर 👋

हमारी डिजिटल पत्रिका और नई कहानियों की जानकारी सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

हम स्पैम नहीं करते! अधिक जानकारी के लिए हमारी प्राइवेसी पॉलिसी पढ़ें।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर तो हो गया… लेकिन हालात अब भी तनावपूर्ण हैं। “अक्षय तृतीया का असली मतलब—जो कभी खत्म न हो!” समुद्र की गहराई वहीं छिपी हैं ऐसी मछलियाँ महिलाओं के चेहरे के ये तिल खोल देते हैं किस्मत के दरवाजे! ऐसी मछलियाँ, जिनकी ताकत और चालाकी इंसानों को भी चौंका दे