ताजा खबरें
July 21, 2026
  • सामग्री
  • ब्रोकली २०० ग्राम (टुकड़ों में काटलें)
  • प्याज़ का पेस्ट १ चम्मच
  • लहसुन अदरक का पेस्ट १ चम्मच
  • १ टमाटर की प्यूरी
  • जीरा १ छोटी चम्मच
  • तेजपत्ता १
  • हल्दी पाउडर १ छोटी चम्मचbrokli sabji
  • धनिया पाउडर १ चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर १ चम्मच
  • तेल – २ बड़े चम्मच
  • स्वाद अनुसार नमक
  • हरा धनिया थोड़ा सा
  •  विधि: ब्रोकली की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले ब्रोकली के टुकड़ों को पानी में डालकर उबालें। ध्यान रहे कि ब्रोकली को ज्यादा नहीं उबालना है, वरना सब्जी में टूट सकती है। अब एक पैन में तेल डालकर गर्म करें। गरम तेल में तेजपत्ता और जीरा डालकर चटकाए। अब प्याज का पेस्ट डालकर १ मिनट मध्यम आंच पर भूनें। अब लहसुन अदरक का पेस्ट डालें और १ मिनट भूनें। जब मसाले भून चुके हो तब टमाटर प्यूरी डालें और साथ ही हल्दी, नमक, मिर्च पाउडर और धनियां पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाते हुए २ मिनट पकाएं। मसालों से तेल अलग हो जाए तब उबली हुई ब्रोकली डालकर हल्के हाथ से मिलाते रहे। अब थोड़ा ग्रेवी के लिए पानी मिला सकते हैं और मध्यम आंच पर ५-७ मिनट पकने दें। ब्रोकली की सब्जी बनकर तैयार है। इसमें कटा हुआ हरा धनिया डालकर मिला दें और गरम-गरम रोटी या पराठा के साथ सर्व करें।

स्वर्णिम मुंबई न्यूज़लेटर 👋

हमारी डिजिटल पत्रिका और नई कहानियों की जानकारी सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

हम स्पैम नहीं करते! अधिक जानकारी के लिए हमारी प्राइवेसी पॉलिसी पढ़ें।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर तो हो गया… लेकिन हालात अब भी तनावपूर्ण हैं। “अक्षय तृतीया का असली मतलब—जो कभी खत्म न हो!” समुद्र की गहराई वहीं छिपी हैं ऐसी मछलियाँ महिलाओं के चेहरे के ये तिल खोल देते हैं किस्मत के दरवाजे! ऐसी मछलियाँ, जिनकी ताकत और चालाकी इंसानों को भी चौंका दे