ताजा खबरें
July 21, 2026

“सोरेन ने जनता की खून पसीने की कमाई लूटकर बनाए बंगले: रविशंकर प्रसाद 

soren with ravishankar 2

भारतीय जनता पार्टी (BJP) वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद (Ravi Shankar Prasad)  ने गुरुवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें आदिवासियों की नहीं, बल्कि लूट की ज्यादा चिंता थी, इसीलिए उन्होंने सत्ता के नशे में चूर होकर जनता के खून-पसीने की कमाई को लग्जरी कारों और आलीसान बंगला बनाने में उड़ा दिया।  रविशंकर प्रसाद ने पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए सोरेन के समर्थकों द्वारा विपक्षी नेताओं पर द्वेषपूर्ण कार्रवाई करने को लेकर केंद्र सरकार पर लगाए गए आरोपों का जवाब दिया। उन्होंने सोरेन के कार्यकाल में झारखंड में हुए घोटालों के बारे में बताते हुए कहा कि सोरेन ने आम जनता की खून पसीने की कमाई लूटकर लग्जरी गाड़ियां खरीदी और आलीशान बंगले बनाए। उन्होंने कहा, ‘‘झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मौजूदा समय में प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में हैं, लेकिन उनके समर्थक यह झूठा आरोप लगा रहे हैं कि केंद्र सरकार के द्वारा विपक्षी पाटिर्यों को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है और विशेष रूप से आदिवासी नेताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। प्रसाद ने सोरेन सरकार में हुए घोटालों के बारे में कहा कि पहले तो सोरेन ने लूट और भ्रष्टाचार किया और जब कार्रवाई हो रही है तो कह रहे हैं कि एक आदिवासी को तंग किया जा रहा है। अपने समाज की चिंता करते हुए संघर्ष करना अच्छा है, परंतु झारखंड में ‘चिंता कम और लूट अधिक है।’ उन्होंने बताया कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सोरेन के खिलाफ मुख्यत: तीन मामले हैं, जिनमें पहला- जमीन की लूट, दूसरा- अवैध खनन और तीसरा- कोयला खदान में घोटाला। अभी सिर्फ एक मामले में सोरेन के खिलाफ कार्रवाई हुई है और अन्य दो मामलों में इनके खिलाफ कार्रवाई होना बाकी है। ईडी की जांच में 36 लाख रुपए सोरेन के घर से बरामद हुए हैं। जांच में पता चला है कि आम जनता के खून पसीने की कमाई के साथ घोटाले कर सोरेन ने दिल्ली की पॉश कॉलोनी शांति निकेतन में आलीशान घर बनाया है और इस घर से दो लग्जरी कारें (बीएमडब्यू) भी बरामद हुई हैं। 

स्वर्णिम मुंबई न्यूज़लेटर 👋

हमारी डिजिटल पत्रिका और नई कहानियों की जानकारी सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

हम स्पैम नहीं करते! अधिक जानकारी के लिए हमारी प्राइवेसी पॉलिसी पढ़ें।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर तो हो गया… लेकिन हालात अब भी तनावपूर्ण हैं। “अक्षय तृतीया का असली मतलब—जो कभी खत्म न हो!” समुद्र की गहराई वहीं छिपी हैं ऐसी मछलियाँ महिलाओं के चेहरे के ये तिल खोल देते हैं किस्मत के दरवाजे! ऐसी मछलियाँ, जिनकी ताकत और चालाकी इंसानों को भी चौंका दे