ताजा खबरें
July 21, 2026

Farmers Protest: किसान आंदोलन का असर, लाल किला आम लोगों के लिए बंद

kisanaandola1

Delhi News: किसानों के प्रदर्शन के मद्देनजर केंद्रीय दिल्ली (Delhi) में पुलिस और अर्धसैनिक बलों की बड़ी संख्या में तैनाती की गई है. Farmers Protest: किसान आंदोलन का असर, लाल किला आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया है. एएसआई (ASI) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल लाल किला को सुरक्षा कारणों से सोमवार देर रात अचानक सील कर दिया गया. अधिकारी ने बताया कि आगे इसे विजिटर्स के लिए कब खोला जाएगा, यह सुरक्षा एजेंसियों पर निर्भर करेगा.

kisam aandolan lala kila

 पुलिस प्राधिकारियों के निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए गेट बंद कर दिए गए हैं. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कई स्टेशन – राजीव चौक, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय, पटेल चौक, उद्योग भवन, जनपथ और बाराखंभा रोड पर कुछ गेट बंद कर दिए गए हैं. उन्होंने बताया कि खान मार्केट मेट्रो स्टेशन पर भी मंगलवार को एक गेट बंद कर दिया गया है. किसानों को दिल्ली में प्रवेश करने से रोकने के लिए सिंघु, टिकरी और गाजीपुर सीमाओं को बंद करने के लिए कई चरणों में अवरोधक लगाने के अलावा पुलिस और अर्द्धसैन्य बलों की भारी तैनाती की गयी है.

स्वर्णिम मुंबई न्यूज़लेटर 👋

हमारी डिजिटल पत्रिका और नई कहानियों की जानकारी सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

हम स्पैम नहीं करते! अधिक जानकारी के लिए हमारी प्राइवेसी पॉलिसी पढ़ें।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर तो हो गया… लेकिन हालात अब भी तनावपूर्ण हैं। “अक्षय तृतीया का असली मतलब—जो कभी खत्म न हो!” समुद्र की गहराई वहीं छिपी हैं ऐसी मछलियाँ महिलाओं के चेहरे के ये तिल खोल देते हैं किस्मत के दरवाजे! ऐसी मछलियाँ, जिनकी ताकत और चालाकी इंसानों को भी चौंका दे