anurag thakur
deelhi metro

Cabinet: केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर को मंजूरी दे दी है। इन पर 8400 करोड़ रुपये खर्च होंगे। केंद्र सरकार के मंत्रिमंडल की बैठक के बाद बुधवार को केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने इसकी जानकारी दी। Cabinet: दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर को मंजूरी, 8400 करोड़ रुपये होंगे खर्च, उन्होंने बताया है कि पहला कॉरिडोर लाजपत नगर से साकेत जी ब्लॉक के बीच होगा। इसकी लंबाई 8.4 किलोमीटर होगी। वहीं, दूसरा कॉरिडोर इंद्रलोक से इंद्रप्रस्थ के बीच होगा जिसकी लंबाई 12.4 किलोमीटर होगी। इन दोनों कॉरिडॉर का काम मार्च 2029 तक पूरा कर लिया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि लाजपत नगर से साकेत के बीच बनने वाला मेट्रो ब्लॉक सिल्वर, मेजेंटा, पिंक और वायलट लाइन्स को जोड़ेगा। इस पर आठ स्टेशन होंगे और यह पूरी तरह से एलिवेटेड होगा।केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि इंद्रलोक और इंद्रप्रस्थ के बीच बनने वाले 12.377 किलोमीटर के कॉरिडोर के जरिए ग्रीन लाइन का एक्सटेंशन किया जाएगा। इसके यात्रियों को रेड, यलो, एयरपोर्ट लाइन, मेजेंटा, वॉयलट और ब्लू लाइन से इंटरचेंज करने की सुविधा मिलेगी। इस कॉरिडोर के जरिए हरियाणा के बहादुरगढ़ रीजन के लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

स्वर्णिम मुंबई न्यूज़लेटर 👋

हमारी डिजिटल पत्रिका और नई कहानियों की जानकारी सीधे अपने ईमेल पर पाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ठाणे के ‘गायमुख मंदिर’ का रहस्य और इसकी अनोखी गाथा! समुद्र की तूफानी लहरों का ख़ौफ़नाक नज़ारा! 5-Star होटलों का काला सच और FSSAI के नियम Monsoon Eye Care Tips अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर तो हो गया… लेकिन हालात अब भी तनावपूर्ण हैं।